Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्लेन में बम है, IndiGo के विमान में नेपकिन पर मैसेज, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Advertiesment
हमें फॉलो करें indigo

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 18 जनवरी 2026 (12:27 IST)
IndiGo flight makes emergency landing in Lucknow : इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
ALSO READ: IndiGo पर DGCA लगाया 22.20 करोड़ का जुर्माना, विमान कैंसिल को लेकर बड़ी कार्रवाई, 3 लाख से ज्यादा यात्री हुए थे परेशान
मीडिया खबरों के मुताबिक विमान सुबह करीब 9.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। यात्रियों को नीचे उतारकर विमान को 'बे' में ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, विमान के बाथरूम के अंदर एक नैपकिन पर धमकी लिखी मिली। लिखा था- प्लेन में बम है। 
मीडिया खबरों के मुताबिक यहां बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड, मेडिकल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया। विमान में 230 यात्री, 6 क्रू मेंबर और 2 पायलट सहित कुल 238 लोग सवार थे।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में ट्रिपल अटैक, ठंड-कोहरे के बाद हवा भी जहरीली, 9 राज्यों में बारिश तो 14 में धुंध-शीतलहर का अलर्ट
बम निरोधक दस्ते ने विमान के अंदर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटे हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : दिल्ली में ट्रिपल अटैक, ठंड-कोहरे के बाद हवा भी जहरीली, 9 राज्यों में बारिश तो 14 में धुंध-शीतलहर का अलर्ट