Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान की ओर बढ़ा दूसरा अमेरिकी बेड़ा, ट्रंप की चेतावनी- समझौते के लिए वक्त खत्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें US Iran tension

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (10:40 IST)
Iran US Tension : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। दूसरा अमेरिकी नौसैनिक बेड़ा तेजी से ईरान की ओर बढ़ रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए दावा किया कि समझौते के लिए वक्त खत्म हो रहा है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी नए समझौते के लिए अब समय खत्म हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बढ़ते सैन्य दबाव के बीच ईरान नए समझौते के लिए राजी हो सकता है।
 
उन्होंने दावा किया कि दूसरा अमेरिकी नौसैनिक बेड़ा तेजी से ईरान की ओर बढ़ रहा है। जरूरत पड़ने पर यह बल तेजी और ताकत के साथ अपने मिशन को अंजाम देगा।
इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका की ओर से कोई भी सैन्य कार्रवाई की गई, तो ईरानी सेनाएं तुरंत और पूरी ताकत से जवाब देंगी।
 
अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट में लिखा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं और किसी भी हमले का जमीन, हवा और समुद्र में कड़ा जवाब देने के लिए उनकी उंगलियां ट्रिगर पर हैं। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान हमेशा से एक निष्पक्ष और समान शर्तों वाले परमाणु समझौते के पक्ष में रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजीत पवार के बाद महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी पर कौन? प्रफुल्ल पटेल, सुनिल तटकरे या सुनेत्रा पवार – उपमुख्यमंत्री की दौड़ में उभरे नाम