Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान-इजराइल जंग के कारण भारत का वर्ल्ड कप का सपना हुआ चकनाचूर

Advertiesment
India junior boxing team
कुछ ही घंटों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल होगा। इस बीच भारतीय बॉक्सिंग टीम के लिए बुरी खबर सामने आई। मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष और तनाव ने भारत की जूनियर बॉक्सिंग टीम का वर्ल्ड कप खेलने का सपने को बिखेर दिया है।
ALSO READ: Swami Avimukteshwaranand के खिलाफ FIR कराने वाले आशुतोष महाराज की नाक काटने का प्रयास, ट्रेन में हुआ हमला, टायलेट में छुपकर बचाई जान
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक  10 सदस्यीय भारतीय जूनियर बॉक्सिंग टीम (5 लड़के और 5 लड़कियां) को मोंटेनेग्रो के बुडवा शहर में आयोजित यूथ वर्ल्ड कप 3 से11 मार्च में हिस्सा लेना था, लेकिन पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालातों के कारण पैदा हुई लॉजिस्टिक समस्याओं की वजह से टीम को टूर्नामेंट से हटने पर मजबूर होना पड़ा।
ALSO READ: Iran-US War News Live Updates: इजराइल ने 30 फ्यूल टैंकों और 3 डिपो और F-14 लड़ाकू को बनाया निशाना ईरानी राष्ट्रपति ने कहा- एक इंच जमीन नहीं लेने देंगे
भारत में मोंटेनेग्रो का दूतावास नहीं होने के कारण बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यूएई (UAE) स्थित मोंटेनेग्रो एम्बेसी में वीजा के लिए आवेदन किया था। नियमों के अनुसार फिजिकल पासपोर्ट पर स्टैम्पिंग होना जरूरी था, इसलिए सभी खिलाड़ियों के पासपोर्ट 20 फरवरी को यूएई भेज दिए गए थे। मिडिल ईस्ट में अचानक बढ़े तनाव के कारण वहां से पासपोर्ट समय पर वापस भारत नहीं आ सके, जिससे टीम मोंटेनेग्रो के लिए उड़ान नहीं भर पाई। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Iran-US War News Live Updates: इजराइल ने 30 फ्यूल टैंकों और 3 डिपो और F-14 लड़ाकू को बनाया निशाना ईरानी राष्ट्रपति ने कहा- एक इंच जमीन नहीं लेने देंगे