Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 (08:44 IST)
Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 (08:51 IST)
Top News 19 March : अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के 20वें दिन दोनों और से तेल और गैस को निशाना बनाया गया। ईरान का साउथ पार्स और कतर के रास लफान गैस प्लांट पर हमले से दुनिया भर में हड़कंप मच गया। इससे दुनियाभर में तेल संकट गहराने की आशंका है। आज देश में चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 19 मार्च की बड़ी खबरें :
ईरान के साउथ पार्स गैस फिल्ड पर हमला
अमेरिका और इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया है। जवाब में ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमिरात और कतर में 5 तेल और गैस ठिकानों पर हमलों की धमकी दी है। साउथ पार्स पर हमले से भारत समेत दुनिया भर में गैस की सप्लाय चेन पर बुरा असर पड़ सकता है।
कतर के रास लफान गैस प्लांट पर ईरानी हमला
इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से नाराज ईरान ने भी अब सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात के तेल और गैस ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ईरान द्वारा कतर की रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर किए गए मिसाइल हमले से वहां आग लग गई। यह वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाला एक अहम केंद्र भी है।
महंगा हुआ क्रूड, बढ़ेगा तेल संकट
अमेरिका इजराइल और ईरान द्वारा तेल रेफाइनरियों पर हमले से ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल के पार हुए। तेल ठिकानों पर हुए हमले से दुनियाभर में तेल संकट गहराने की आशंका है। तेल और गैस के दाम बढ़ सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की धूम
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा का पर्व भी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
ईरान युद्ध से अमेरिका को बड़ा झटका
ईरान युद्ध की वजह से अमेरिका को लगा बड़ा झटका। देश का राष्ट्रीय ऋण बुधवार को 39 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें