सोशल मीडिया पर जारी 2 मिनट 59 सेकंड के इस वीडियो में राघव चड्ढा के राज्यसभा में दिए गए उन भाषणों का दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने पंजाब का जिक्र किया था। वीडियो में राघव चड्ढा सदन में पंजाब के किसानों के लिए एमएसपी की लीगल गारंटी की मांग,पंजाब में पानी की किल्लत, किसानों की विभिन्न मांगे, पंजाब में लुप्त होता भूजल, शहीद भगत सिंह के लिए भारत रत्न की मांग,नदी का पुनरुद्धार और जल तक पंजाब की पहुंच, महाराजा रणजीत सिंह के लिए शाही सिंहासन की मांग के मुद्दे का जिक्र किया है। वहीं पंजाब में इंटरनेशनल उड़ानों, पंजाब के लिए फंड जारी करने का मुद्दा, आनंदपुर साहिब का हैरिटेज सिटी बनाने की मांग जैसे मुद्दों का जिक्र किया है. साथ ही पंजाब के विकास के लिए केंद्र से मदद की अपील की है।To my colleagues in AAP who were forced to issue videos saying that “Raghav Chadha failed to raise Punjabs issues in Parliament”, here is a small trailer…Picture Abhi Baaki Hai.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 5, 2026
Punjab isnt a talking point for me. It is my home, my duty, my soil, my soul❤️ pic.twitter.com/qdTMHK4sqU
दरअसल अगले साल (2027) में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है और सूबे में वर्तमान में आम आदमी पार्टी की सरकार है। राज्यसभा में पंजाब से आने वाले राघव चड्ढा को भाजपा अपना राज्य में चुनावी फेस बना सकती है, इसकी अटकलें भी तेज है। इन अटकलों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना वाले पोस्ट डिलीट कर दिए है। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि राघव चड्ढा के ऑफिशलय एक्स (x) हैंडल पर अब मोदी या भाजपा के खिलाफ कोई आलोचनात्मक पोस्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि राघव, चड्ढा के X अकाउंट पर मोदी कीवर्ड सर्च करने पर अब केवल दो पोस्ट मिलते हैं, और वे दोनों ही प्रधानमंत्री की तारीफ में लिखे गए हैं।राघव चड्ढा ने अपने X टाइमलाइन को पूरी तरह साफ कर दिया है , मोदी या भाजपा के खिलाफ जितनी भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स थीं, वे सब गायब!
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 4, 2026
मैंने उनके पूरे अकाउंट को “BJP” और “Modi” शब्दों से गहराई से सर्च किया।
नतीजा चौंकाने वाला है , कोई भी पुरानी आलोचना अब दिखाई नहीं देती।
“Modi”… pic.twitter.com/sTodxW8YHd