Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैं बीमार नहीं था... पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे के 7 महीने बाद तोड़ी चुप्पी

Advertiesment
Jagdip dhankar
Jagdeep Dhankhar News: 21 जुलाई 2025 को जब जगदीप धनखड़ ने अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया, तो पूरे देश में अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। राहुल गांधी ने इसे 'बड़ी कहानी' बताया था, लेकिन अब खुद धनखड़ ने राजस्थान के चूरू में चुप्पी तोड़ते हुए असली वजह साफ कर दी है। कस्वां परिवार की मेजबानी में धनखड़ ने जो कहा, उसने विरोधियों के पुराने सवालों को नया मोड़ दे दिया है।
 
अपने गृह जिले चूरू में एक छोटी सभा को संबोधित करते हुए धनखड़ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने खराब स्वास्थ्य के चलते इस्तीफा नहीं दिया था। दरअसल, मैंने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया था। पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैंने स्वास्थ्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरती। कहते भी हैं- पहला सुख निरोगी काया। 

मैंने कभी नहीं कहा, मैं बीमार हूं... 

उन्होंने कहा कि मैंने जब कहा कि मैं उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं तो मैंने यह कभी नहीं कहा कि मैं बीमार हूं। मैंने कहा थे कि मैं स्वास्थ्य को अहमियत दे रहा हूं। धनखड़ के चूरू दौरे की मेजबानीध कांग्रेस के पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां और ओलंपियन व पूर्व कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया ने की। राम सिंह चूरू के वर्तमान सांसद राहुल कस्वां के पिता हैं। उन्होंने कहा कि मैं राम सिंह कस्वां के हालचाल लेने आया था। इस दौरान वे यह बताना नहीं भूले कि जब भी वह खुद अस्वस्थ हुए हैं तो उनका हालचाल जानने वालों में राम सिंह हमेशा सबसे आगे रहे हैं।

दाढ़ी वाले से लगता है डर

संबोधन के दौरान जब धनखड़ अपने और राम सिंह कस्वां के पुराने रिश्तों का जिक्र कर रहे थे, तभी उन्होंने मजाकिया अंदाज चूठकर लेते हुए कहा कि मुझे 'दाढ़ी वाले' से डर लगता है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग अर्थ लगाए जा रहे हैं। कुछ इसे राहुल गांधी से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी जोड़कर देख रहे हैं। 

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे और उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए थे। राहुल ने उस समय कहा था कि उन्होंने (जगदीप ने) इस्तीफा क्यों दिया, इसके पीछे एक बड़ी कहानी है। आप में से कुछ लोग इसे जानते होंगे, कुछ नहीं। लेकिन इसके पीछे एक कहानी जरूर है। और फिर यह भी एक कहानी है कि वह छिप क्यों रहे हैं। भारत के उपराष्ट्रपति ऐसी स्थिति में क्यों हैं कि वह एक शब्द नहीं कह सकते... और उन्हें छिपना पड़ रहा है... अचानक वह व्यक्ति जो राज्यसभा में खूब गरजता था, वह पूरी तरह से शांत हो गया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जंग की ओर बढ़ रहे हैं Pakistan-Afghanistan? जानिए किसकी सेना में कितना है दम और भारत के लिए क्या हैं इसके मायने