Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग

Advertiesment
crime
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलियों की आवाज से दहल उठी। भीड़भाड़ वाले कश्मीरी गेल (Kashmere Gate ISBT) इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi)  की लीगल टीम से जुड़े एक वकील की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
 अचानक हुई फायरिंग से इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वकील अपनी कार से गुजर रहे थे, तभी अचानक दो बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पिस्टल से कई राउंड गोलियां दाग दी गईं। गोलियां कार के शीशों और दरवाजों में धंस गईं। गनीमत रही कि वकील बाल-बाल बच गए।
 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। शुरुआती जांच में इस हमले को या तो डराने की साजिश या फिर सीधे तौर पर जान से मारने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Kerala Name Change : मोदी सरकार ने 'केरल' का नाम बदलकर ‘Keralam’ करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब गेंद विधानसभा के पाले में