यूपी में अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर का शख्स परिसर में नमाज पढ़ रहा था।
यह मंदिर के एक्जिट गेट के बाहर ये युवक नमाज पढ़ रहा था। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। वहीं एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और जांच जारी है।
शोपियां का रहने वाला है : एक्जिट गेट के बाहर नमाज पढ़ने की सूचना के बाद वहां पर खलबली मच गई। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पकड़े गए कश्मीरी मूल के युवक से पूछताछ जारी है। जिसे पुलिस ने डिटेन किया वो शख्स शोपियां का रहने वाला है और उसका नाम अबू अहमद शेख है। सूत्रों के मुताबिक मंदिर परिसर में तैनात वाचर ने संदिग्ध के बारे में सूचना दी थी।
खुफिया एजेंसियां अलर्ट: बताया ये भी जा रहा है कि सूचना के बाद सुरक्षा कर्मियों की ओर से उसे रोके जाने की कोशिश हुई लेकिन शख्स ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना पर खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और सीनियर प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हैं। फिलहाल उसके इरादे की गहनता से जांच की जा रही है। युवक पर आरोप है कि वह दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में नमाज पढ़ रहा था। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Edited By : Navin Rangiyal