Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुंभ मेला फेम गर्ल ने केरल में बॉयफ्रेंड फरहान खान से की शादी, फिर ‘लव जिहाद’ कंट्रोवर्सी

Advertiesment
Kumbh Mela fame Monalisa
पिछले साल महाकुंभ से वायरल हुई वायरल गर्ल की केरल में अचानक शादी की खबर आ रही है। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरहान खान से शादी कर ली है। इस शादी से लव जिहाद कनेक्शन बताकर एक नया विवाद खडा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल गर्ल के परिवार ने इस शादी का विरोध किया है। इसके बाद वे थाने पहुंची हैं और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मोनालिसा ने सुरक्षा के लिए केरल में पनाह ली है।
उनके अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने पर निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद करार दिया है। वहीं उनके गुरु और घरवालों ने भी इस मामले पर हैरानी जताई है। वहीं उनके गुरु महेंद्र सिंह लोधी ने इस फैसले को परिवार के लिए झटका बताया है। वहीं अब इस मामले में लव जिहाद की बात सामने आने के बाद वायरल गर्ल  के बड़े ताऊ वर्षा भोसले ने भी कई चौंकाने वाली बातें कही हैं।

6 महीने से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट : बुधवार की शाम करीब 5.45 बजे भोसले और फारमान खान ने तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में एक लोकल मंदिर में शादी की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बीच अब वायरल गर्ल ने मीडिया से बातचीत में शादी की खुशी को बयां किया और बताया कि वह 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसके बाद शादी करने का फैसला लिया।
क्या कहा वायरल गर्ल  ने : वायरल गर्ल ने कहा, हमने केरल में शादी करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि हमें नयनार मंदिर पसंद आया. केरल के लोग बहुत अच्छा हैं। इसी पर फरमान ने कहा, यहां के लोग बहुत सपोर्टिव हैं और हमने 6 साल डेट किया है। यह 6 महीने 6 साल के प्यार के तरह थे। इसलिए हमने शादी करने का फैसला किया। हम फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले और साथ काम किया। 

शादी के खिलाफ था परिवार : मीडिया से बातचीत में वायरल गर्ल ने कहा, मेरा परिवार मेरी शादी किसी और से करवाना चाहता था। वो मुझे मंजूर नहीं था और मैंने मना कर दिया। अब मैं शादी के बाद खुश हूं। ANS की जानकारी के अनुसार शादी से पहले वायरल गर्ल  और फरमान थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। वायरल गर्ल  का आरोप था कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है और उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहा है। परिवार उन पर किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव डाल रहा था। इसी वजह से उन्होंने पुलिस से मदद मांगी ताकि वे अपने फैसले के अनुसार जीवन जी सकें।

पुलिस तक पहुंचा मामला : पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वायरल गर्ल के पिता जय सिंह भोसले को बुलाकर उनसे बातचीत की। पुलिस ने परिवार को समझाया कि वायरल गर्ल  अब वयस्क हैं और कानून के अनुसार उन्हें यह पूरा अधिकार है कि वे अपनी पसंद से जीवन साथी चुनें और जहां चाहें वहां रह सकें। इसके बाद माहौल थोड़ा शांत हुआ और शाम को मंदिर में विवाह संपन्न हो गया। शादी में सीपीआई(एम) के स्टेट सेक्रेटरी एम. वी. गोविंदन मौजूद रहे।

कैसे हुई थी मोनालिसा और फरमान की मुलाकात : रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल गर्ल  मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, और उनके पति फरमान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। दोनों डेढ साल से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इस कपल को वायरल गर्ल  के पिता, जय सिंह भोसले से काफी विरोध का सामना करना पड़ा, क्योंकि वे अलग-अलग धर्मों के हैं। यह भी आरोप है कि उन्होंने वायरल गर्ल पर एक दूर के रिश्तेदार से ज़बरदस्ती शादी करने का दबाव डाला था। मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी करने के बाद वायरल गर्ल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मेरा परिवार मेरी शादी कहीं दूर करना चाहता था, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं आया... लेकिन अब मैं खुश हूं...
Edited BY : Naveen R Rangiyal 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाविनाश की कगार पर मिडिल ईस्ट! ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध, पर ईरान की 'ना' ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन