Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Google ने डूडल बनाकर लच्छू महाराज को किया याद

हमें फॉलो करें Google ने डूडल बनाकर लच्छू महाराज को किया याद
, मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (11:33 IST)
सिद्ध तबला वादक स्वर्गीय लच्छू महाराज की 74वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाया है। लच्छू महाराज का जन्म उत्तरप्रदेश के आध्यात्मिक शहर वाराणसी में 16 अक्टूबर 1944 को हुआ था। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविन्दा लच्छू महाराज के भानजे हैं। लच्छू महाराज की बहन निर्मला गोविंदा की मां थीं। लच्छू महाराज को वर्ष 1957 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी दिया गया था। लच्छू महाराज ने कभी किसी की फरमाइश पर तबला नहीं बजाया।
 
बनारस घराने से ताल्लुक रखने वाले लच्छू महाराज अपने तबला वादन के जरिए दुनियाभर में प्रसिद्ध थे। लच्छू महाराज ने टीना नाम की एक महिला से शादी कर ली, जो फ्रांस की रहने वाली थी।
 
कई फिल्मों में किया था तबला वादन : लच्छू महाराज ने कई फिल्मों में तबला वादन किया। इनमें से कई बेहद मशहूर फिल्में मुगल-ए-आजम, महल, छोटी-छोटी बातें और पाकीजा थीं।
 
पद्मश्री लेने से कर दिया था मना : 1972 में केंद्र सरकार ने उन्हें ‘पद्मश्री’ से सम्मानित करने का फैसला किया, लेकिन उन्‍होंने ‘पद्मश्री’ लेने से मना कर दि‍या था। 1972 में भारत उन्होंने सरकार की ओर से 27 देशों का दौरा किया था। जुलाई 2016 में लच्छू महाराज का निधन हो गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस नेता के हाथ से छूटी आरती की थाली, दुर्गा पंडाल में लगी आग, आयोजकों ने लगाया आरोप