Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

Advertiesment
PNG
एलपीजी गैस सिलेंडर के बीच केंद्र सरकार ने पीएनजी गैस कनेक्‍शन लेना अनिवार्य कर दिया है। नई गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि जिन कॉलोनियों में या घरों के पास से पीएनजी की लाइन गुजर रही है, उन परिवारों को पीएनजी का कनेक्‍शन लेना होगा और अपना सिलेंडर जमा करना होगा।

इंदौर में अवंतिका गैस एजेंसी के अधिकारियों ने वेबदुनिया को बताया कि सरकार की गाइड लाइन में 90 दिनों का समय दिया गया है। इस बीच एजेंसी ने अपील की है कि भी कॉलोनियों में पीएनजी पाइप लाइन गुजर रही है, वे कनेक्‍शन ले और सिलेंडर जमा करें। इसके लिए व्‍यापक प्रचार प्रसार शुरू किया गया है।
  • 24 मार्च 2026 को सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
  • जिन कॉलोनियों में PNG की लाइन डल गई, वहां लेना होगा कनेक्‍शन
  • PNG कनेक्‍शन लेने के लिए सरकार ने दिया 90 दिन का समय
क्‍या कहा अवंतिका एजेंसी के अधिकारियों ने : अवंतिका गैस एजेंसी के एचओडी मार्केटिंग मनीष वर्मा ने बताया कि जितनी भी इंदौर में गैसीफाइड सोसायटी है, जिन गलियों, मोहल्‍लों से पीएनजी गैस का पीला पाइप गुजर रहा है, वहां रहने वाले रहवासियों के लिए सरकार की तरफ से 24 मार्च 2026 को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिेकेशन के तहत सिर्फ इंदौर ही नहीं, पूरे भारत में लोगों को पीएनजी गैस कनेक्‍शन लेना अनिवार्य है और यह काम उन्‍हें 3 महीने में करना होगा। कलेक्‍टर शिवम वर्मा ने इस बारे में बताया कि सरकार ने पीएनजी को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया है, उसी आधार पर गैस एजेंसियां अपना काम क्रियान्‍वित करेगी।

ओएनजी कंपनियों को मिले निर्देश : अधिकारियों ने बताया कि ओएनसी कंपनी (ऑइल मार्केटिंग कंपनियों) को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी कॉलोनियों, घरो को चिन्‍हित करना है, जहां पीएनजी लाइन है, उन्‍हें कॉल से, मैसेज, मेल आदि तरीकों से यह बताना है कि वे पीएनजी कनेक्‍शन लें। उन्‍होंने बताया कि एलपीजी कंपनियों की तरफ तीन महीने के भीतर लोगों को पीएनजी कनेक्‍शन लेने के लिए कहा जा रहा है, अगर पीएनजी नहीं लेते हैं तो उन्‍हें कहे कि तीन महीने के बाद एलपीजी का गैस सिलेंडर उन्‍हें सप्‍लाय नहीं किया जाएगा।

90 दिन के अंदर लेना होगा कनेक्शन : प्रशासन ने साफ कहा है कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां 90 दिन के भीतर कनेक्शन लेना जरूरी होगा। कनेक्‍शन लेने वालों को अपना सिलेंडर जमा करना होगा। अवंतिका गैस एजेंसी ने इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है ताकि लोग समय रहते पीएनजी अपनाएं और भविष्य की परेशानी से बच सकें।

सिलेंडर ज्‍यादा खतरनाक : पीएनजी के अधिकारी पीएनजी गैस को सिलेंडर से ज्‍यादा खतरनाक बताते हैं। उनका तर्क है कि सिलेंडर तो एक तरह से बम है। अगर ब्‍लास्‍ट होता है तो ज्‍यादा नुकसान होता है। वहीं सिलेंडर को बंद करने के लिए एक ही बर्नर होता है। जबकि पीएनजी में गैस सप्‍लाय को बंद करने के लिए तीन जगहों पर वॉल्‍व होते हैं। गैस के पास, मीटर के पास और एक ओवरऑल कॉलोनी का मैन स्‍विच होता है, जिसे आपदा के दौरान बंद किया जा सकता है। उन्‍होंने बताया कि पीएनजी कहीं स्‍टोर नहीं होती ऐसे में हादसे की आशंका कम होती है। जबकि सिलेंडर में एक साथ एक ही जगह इतनी गैस हर समय मौजूद रहती है।

दोनों में से एक ही कनेक्‍शन ही वैध : लोगों में यह भी भ्रम है कि सिलेंडर और पीएनजी दोनों कनेक्‍शन रख सकते हैं। इस बारे में मनीष वर्मा ने बताया कि सरकार दोनों कनेक्‍शन पर सब्‍सिडी दे रही है। ऐसे में अगर दोनों कनेक्‍शन रखेंगे तो संसाधन का सीधेतौर पर दुरुपयोग होगा। वैसे भी नियमों के तहत पीएनजी लेने पर एलपीजी गैस सिलेंडर जमा करना होगा।

इंदौर, उज्‍जैन,पीथमपुर में 70 प्रतिशत इलाकों में पीएनजी : अवंतिका गैस एजेंसी के मनीष वर्मा ने बताया कि वे नगर निगम क्षेत्र में का करते हैं इंदौर, उज्‍जैन, ग्‍वालियर, पीथमपुर आदि क्षेत्रों में 70 प्रतिशत भुभाग में गैसीकृत कर चुके हैं, यानी यहां इतने प्रतिशत पीएनजी लाइन से डाली जा चुकी है। राऊ अभी पूरी तरह से गैसीकृत नहीं है, क्‍योंकि यह महू क्षेत्र में आता है और हम नगर निगम क्षेत्र में काम करते हैं। अवंतिका गैस एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि इंदौर में करीब 10 हजार हाईराइज इमारते हैं। जिन्‍हें सबसे पहले पीएनजी कनेक्‍शन ले लेना चाहिए। क्‍योंकि यहां कनेक्‍शन देना थोडा आसान भी रहेगा। ज्‍यादा खुदाई आदि का काम नहीं लगेगा।
webdunia

ढाई लाख घरों पर अवंतिका का फोकस : इंदौर शहर में करीब ढाई लाख ऐसे परिवार चिन्हित किए गए हैं, जहां गैस पाइप लाइन तो पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं लिया गया है। इन सभी घरों को अभियान के तहत टारगेट किया गया है। लोगों को जागरुक करने के लिए मल्टी स्टोरी, कॉलोनियों और बड़े रिहायशी क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां ऑनद- स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जाएगी।

जितने किचन उतने कनेक्‍शन : मनीष वर्मा का कहना है कि हम कनेक्‍शन किचन के आधार पर दे रहे हैं। अगर एक घर में दो किचन है तो दो कनेक्‍शन दिए जाएंगे। अगर तीन किचन होंगे तो तीन कनेक्‍शन दिए जाएंगे। ऐसे ही मकान मालिक के साथ किरायेदार को भी कनेक्‍शन लेना होगा। यानी एक परिवार को एक कनेक्‍शन लेना होगा।

कैसे मिलेगा कनेक्‍शन?
  • अवंतिका गैस एजेंसी की वेबसाइट पर गैस कनेक्‍शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके लिए एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ लगेगा।
  • एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ में जानकारी एक जैसी होना चाहिए।
  • दस्‍तावेज में आधार कार्ड, लाइसेंस, पासपोर्ट, बिजली बिल, या पैन कार्ड लगा सकते हैं।
  • किसी का नया घर है तो रजिस्‍ट्री के पांच पन्‍ने लगा सकते हैं।
  • किसी के पास कोई दस्‍तावेज नहीं है तो वे अपने विधायक, सांसद या पार्षद के लेटरहेड पर अनुशंसा ले सकते हैं।
कितना खर्च होगा?
  • 5599 रुपए में कनेक्‍शन मिल जाएगा।
  • इसमें 5 हजार सिक्‍योरिटी डिपोजिट (सुरक्षा निधि) है।
  • जबकि 599 रुपए प्रोसेसिंग फीस है।
  • किसी वजह से कनेक्‍शन बंद करने पर 5 हजार रुपए वापस मिल जाएंगे।
  • इसके अलावा ईएमआई जैसी स्‍कीम भी अवंतिका गैस चला रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

EPFO 3.0 New Rule: ATM और UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितनी है लिमिट और क्या है प्रोसेस, किन 32 बैंकों से टाइअप