shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

TMC सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व प्रेमी के बीच फंसा 'हेनरी', मामला हाईकोर्ट पहुंचा

Advertiesment
mahua moitra
Mahua Moitra News: प्यार जब तकरार में बदलता है, तो इसकी गूंज संसद की दहलीज से लेकर कोर्ट के कमरों तक सुनाई देती है। टीएमसी की फायरब्रांड नेता और सांसद महुआ मोइत्रा और उनके पूर्व प्रेमी जय अनंत देहाद्रई के बीच की जंग अब केवल राजनीति या 'कैश-फॉर-क्वेरी' तक सीमित नहीं रही। इस पूरी लड़ाई के केंद्र में अब एक बेजुबान आ गया है— 'हेनरी'। जी हां, यह एक रॉटवीलर नस्ल का कुत्ता है, जिसके लिए एक दिग्गज सांसद को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।

दोनों का ही हेनरी पर दावा

महुआ और जय के बीच कड़वाहट इतनी बढ़ चुकी है कि दोनों अब अपने पालतू कुत्ते हेनरी की कस्टडी के लिए कानूनी दांव-पेच लड़ा रहे हैं। महुआ का कहना है कि हेनरी उनका है और वह उससे बेहद लगाव रखती हैं। दूसरी ओर, जय अनंत देहाद्रई का दावा है कि हेनरी उनके पास रहना चाहिए। वहीं, देहाद्रई का दावा है कि महुआ ने हेनरी को 'किडनैप' किया था, जबकि महुआ इसे अपना पालतू बताकर वापस पाना चाहती हैं।

किसका होगा हेनरी?

दरअसल, राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट ने पहले महुआ को हेनरी की अंतरिम कस्टडी देने से इनकार कर दिया था। अब महुआ ने इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने इस पर जय अनंत को नोटिस जारी किया है। अब हेनरी किसका होगा, इसका फैसला 29 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई में हो सकता है।

कैसे बढ़ी थीं महुआ और देहाद्रई के बीच दूरियां?

महुआ के समर्थकों का मानना है कि जय अनंत ने आपसी झगड़े के बाद महुआ को फंसाने के लिए 'कैश-फॉर-क्वेरी' के आरोप लगाए। देहाद्रई ने ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को वे सबूत दिए थे, जिनमें दावा किया गया कि महुआ ने बिजनेसमैन दर्शन हिरानंदानी से महंगे तोहफे और पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे। इन्हीं आरोपों के चलते 8 दिसंबर 2023 को महुआ को संसद से निष्कासित कर दिया गया था। उन पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (ID-पासवर्ड) साझा करने का भी आरोप लगा था।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई