Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्लाइट के अंदर महुआ मोइत्रा के साथ क्या हुआ? नारेबाजी और हंगामे का वीडियो वायरल होने पर भड़कीं सांसद

Advertiesment
mahua moitra
Mahua Moitra News in Hindi : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा एक संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने कोलकाता से दिल्ली आ रही थीं। तभी प्लेन में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और हंगामा किया। महुआ मोइत्रा की ओर से शेयर किए वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से चोर-चोर, टीएमसी चोर और जय श्री राम के लगाते हुए सुने जा सकते हैं।
 
महुआ के मुताबिक, वीडियो उनके दिल्ली जाने के दौरान का है जिसे वायरल किया जा रहा है। महुआ मोइत्रा ने इस घटना को लेकर एयरलाइन से शिकायत की है और एक्शन की मांग की है।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मैं आज रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गई थी। मैं 6E 719 विमान में सीट 1F पर बैठी थी। 4-6 पुरुष एक ग्रुप में प्लेन में चढ़े और मुझे घूरने लगे और विमान के पिछले हिस्से में चले गए। विमान के उतरने और दरवाजे खुलने से पहले ही उन्होंने ये सब किया और इसका वीडियो भी बनाया।
 
महुआ ने कहा कि यह कोई नागरिक आक्रोश नहीं है। यह उत्पीड़न है और विमान में मेरी सुरक्षा का उल्लंघन है। ये बदमाश विमान के अंदर इस तरह के उत्पीड़न से बच नहीं सकते।
 
महुआ ने Indigo से अपनी क्रू रिपोर्ट ढूंढने, नारेबाजी करने वालों के नाम उजागर करने और उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की मांग की है। वहीं, उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
 
महुआ मोइत्रा कहा कि यह भाजपा की संस्कृति है। इसमें आश्चर्य की क्या बात है? मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया और हवाई अड्डे से अपनी बैठक में चली गई। फिर लोगों ने मुझे वह वीडियो भेजा जिसे संघी "वायरल" कर रहे थे। तभी मैंने इसका विरोध किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रश करते ही खत्म होगी मसूड़ों की बीमारी? जर्मनी के वैज्ञानिकों ने खोजा दांतों को सुरक्षित रखने का जादुई तरीका