दोनों फ्लाइट के विंग टिप्स आपस में टकरा गए। इस दौरान दोनों विमानों में यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक जब एयर इंडिया AI2732 डिपार्चर के लिए C1 से M4 की ओर टैक्सी कर रहा था और इंडिगो की अराइवल फ्लाइट B1 पर टैक्सी कर रही थी, तो दोनों एयरक्राफ्ट के दाहिने पंख एक-दूसरे से टकरा गए। घटना के समय दोनों एयरक्राफ्ट टैक्सी कर रहे थे। दोनों एयरक्राफ्ट जांच के लिए बे में वापस लौट आए। मुंबई DGCA के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। DGCA द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। Edited by : Sudhir SharmaMumbai Airport | While Air India AI2732 was taxiing from C1 towards M4 for departure, and the IndiGo arrival flight was taxing joining B1, the right wing tips of both the aircraft touched each other. Both aircraft were taxiing at the time of the incident. Both aircraft returned… pic.twitter.com/hZXxlrrx9l
— ANI (@ANI) February 3, 2026