rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मर्द की मानसिकता ने पेंटिंग को भी नहीं छोड़ा, ग्‍वालियर में कलाकृतियों के साथ भी कर डाला दुष्‍कर्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें painting Gwalior

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 (15:02 IST)
मध्‍यप्रदेश के ग्‍वालियर में ‘मर्द की मानसिकता’ से जुड़ा एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। आमतौर पर अपराधी महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्‍कर्म की घटनाओं को अंजाम देते हैं— लेकिन ग्‍वालियर में जो हुआ उससे पुरुष की मानसिकता पर शर्म आ जाएगी।

दरअसल, ग्वालियर में दिवार पर बनी योग मुद्राओं में महिलाओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की घटना की वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। मध्य प्रदेश की स्मार्ट सिटी कहा जाने वाला शहर ग्वालियर से जब यह शर्मसार करने वाली खबर सामने आई तो सोशल मीडिया में देखते ही देखते वायरल हो गई। इसे लेकर अब बहस चल रही है और मर्द की मानसिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आखिर हमारे पुरूष वर्ग को क्‍या हो गया कि वो अब कलाकृतियों के साथ भी ऐसी हरकतें करने लगा है।

क्‍या है पूरा मामला : शहर में सड़क किनारे एक दीवार पर महिलाओं के योग करते हुए सिलुएट वाली पेंटिंग्स बनी थीं। इन पेंटिंग्स को जानबूझकर खरोंचों और निशानों से खराब कर दिया गया। महिलाओं की आकृतियों के चेहरों और शरीर को टारगेट किया गया है। कुछ कलाकृतियों में महिलाओं के गुप्‍तांग वाले हिस्‍सों में छेड़छाड़ की गई। ऐसी हरकत कोई शरारत नहीं बल्कि लैंगिक भेदभाव के एक गहरे मुद्दे की ओर इशारा करता है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसे लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है।

एक छात्रा ने देखा तो बयां किया दर्द : एक छात्रा आशी कुशवाहा ने जब इस गंदी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो उसने लिखा, 'मुझे यह बात उठानी पड़ी। मैं रोज़ इस सड़क से गुज़रती हूं— और रोज़ इसे देखकर मुझे गुस्सा और घिन आती है। ग्वालियर को गर्व से 'स्मार्ट सिटी' कहा जाता है, लेकिन इसके लोगों की स्मार्टनेस कहां है? यह कोई मामूली नुकसान नहीं है। यह घटिया सोच, गंदी मानसिकता और गहरा अनादर है। यह शर्मनाक और बेहद निराशाजनक है कि एक महिला की पेंटिंग भी ऐसी बीमार सोच से सुरक्षित नहीं है। अगर हमारी सोच ऐसी है तो 'स्मार्ट सिटी' का मतलब कुछ भी नहीं है।'

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन : छात्रा के पोस्ट के बाद, कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मौके पर पहुंचे। लोकेंद्र सिंह उर्फ 'केतु' पेंट और ब्रश लेकर पहुंचे और पेंटिंग के खराब हुए हिस्सों को ठीक किया। उन्होंने कहा, 'जब मैंने अपने सोशल मीडिया फीड पर यह रील देखी, तो मुझे इतना बुरा लगा कि मैं मौके पर गया और दीवार पर आपत्तिजनक निशानों को फिर से पेंट कर दिया। लोगों को ऐसे काम करने से बचना चाहिए।' इसके बाद, ग्वालियर नगर निगम ने पूरी दीवार को सफेद रंग से पोत दिया, जिससे सभी निशान और कलाकृति मिट गईं। जीएमसी कमिश्नर संघ प्रिय ने बताया कि फिलहाल दीवार को सफेद रंग से रंग दिया गया है।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का सवाल, ED सिर्फ विपक्ष के लिए ही क्यों?