rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- भाजपा के इशारे पर लोकतंत्र को कर रहा कमजोर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mamata Banerjee accused Election Commission

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कोलकाता , रविवार, 25 जनवरी 2026 (18:21 IST)
Mamata Banerjee News : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' मनाए जाने को 'दुखद तमाशा' करार देते हुए आयोग पर विपक्ष को कुचलने और भाजपा की ओर से देश के लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। ममता ने यह भी कहा, निर्वाचन आयोग तार्किक विसंगति के नाम पर नए-नए बहाने ढूंढ रहा है, ताकि लोगों को परेशान किया जा सके और उन्हें उनके चुनावी अधिकारों से वंचित किया जा सके।

खबरों के अनुसार, रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' मनाए जाने को 'दुखद तमाशा' करार देते हुए आयोग पर विपक्ष को कुचलने और भाजपा की ओर से देश के लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने का आरोप लगाया।
ALSO READ: क्या बंगाल को भारत से अलग करना चाहती हैं ममता बनर्जी, भाजपा सांसद संबित पात्रा का बड़ा दावा
उन्होंने आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। ममता ने यह भी कहा, निर्वाचन आयोग तार्किक विसंगति के नाम पर नए-नए बहाने ढूंढ रहा है, ताकि लोगों को परेशान किया जा सके और उन्हें उनके चुनावी अधिकारों से वंचित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मानसिक तनाव और दहशत के कारण अब तक कम से कम 110 लोगों की मौत हो चुकी है। ममता ने कहा कि बुजुर्ग सहित सैकड़ों लोगों को सुनवाई के लिए एसआईआर शिविरों में कतार में खड़ा होना पड़ रहा है और प्रतिदिन पांच-छह घंटे खुले में इंतजार करना पड़ता है।
ALSO READ: ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश को लिखा पत्र, SIR को लेकर लगाए कई आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे ममता बनर्जी और ममता बंद्योपाध्याय, दोनों नाम से जाना जाता है। उसी तरह चटर्जी और चट्टोपाध्याय एक ही उपनाम हैं। ब्रिटिश शासन के दौरान ठाकुर को टैगोर नाम से भी जाना जाने लगा। उन्होंने कहा कि अगर रवींद्रनाथ टैगोर जीवित होते तो शायद उन्हें भी आज इस स्थिति का सामना करना पड़ता।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयातुल्ला खामेनेई को सता रहा अमेरिकी हमले का डर, तेहरान के भूमिगत बंकर को बनाया ठिकाना