Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश को लिखा पत्र, SIR को लेकर लगाए कई आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mamata Banerjee wrote a letter to Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कोलकाता , शनिवार, 10 जनवरी 2026 (21:01 IST)
Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया रिकॉर्ड सही करने के बजाय मतदाताओं के नाम हटाने की कवायद बना दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य न तो सुधार करना है और न ही नाम जोड़ना है, बल्कि केवल नाम काटना है। मुख्यमंत्री ने शादी के बाद उपनाम बदलने वाली महिलाओं की दिक्कतों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी पहचान साबित करने के लिए बुलाया जा रहा है। यह सिर्फ तकनीकी आंकड़ों पर चल रही है और इसमें मानवीय समझ या संवेदनशीलता की भारी कमी है।

खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया रिकॉर्ड सही करने के बजाय मतदाताओं के नाम हटाने की कवायद बना दी गई है।
ALSO READ: ED IPAC मामले में भाजपा का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप, आजाद भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य न तो सुधार करना है और न ही नाम जोड़ना है, बल्कि केवल नाम काटना है। मुख्यमंत्री ने शादी के बाद उपनाम बदलने वाली महिलाओं की दिक्कतों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी पहचान साबित करने के लिए बुलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ममता ने कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में 'तार्किक विसंगतियों' को चुनिंदा रूप से निशाना बनाए जाने, पश्चिम बंगाल में एक अलग पोर्टल के इस्तेमाल और अन्य प्रणालियों में बदलाव के कारण अधिकारियों के बीच भ्रम पैदा होने को लेकर भी चिंता जताई।
ALSO READ: IPAC: कैसे काम करता है ममता बनर्जी का सीक्रेट वेपन, जिसे छूने पहुंची ED तो अमित शाह पर भड़की दीदी!
मुख्यमंत्री ने 3 पन्नों के पत्र में कहा, सुनवाई की प्रक्रिया काफी हद तक यांत्रिक हो गई है, जो पूरी तरह से तकनीकी आंकड़ों द्वारा संचालित है और इसमें विवेक, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का पूरी तरह अभाव है।
ALSO READ: IPAC ऑफिस पर ED की रेड से गर्माई पश्चिम बंगाल की सियासत, फाइल उठा ले गईं ममता बनर्जी, अब किया विरोध मार्च का ऐलान
पत्र में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर राजनीतिक भेदभाव और मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि सुनवाई की प्रक्रिया पूरी तरह मशीनी हो गई है। यह सिर्फ तकनीकी आंकड़ों पर चल रही है और इसमें मानवीय समझ या संवेदनशीलता की भारी कमी है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरठ में अपहृत युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार, काशी टोल प्लाजा पर दिनभर चला हंगामा