Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Pakistan को भारत ने लगाई लताड़, पहले अपने गिरेबां में झांके, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Advertiesment
हमें फॉलो करें India-Pakistan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (21:24 IST)
Pakistan News : पाकिस्तान ने क्रिसमस के दौरान में भारत में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं का मुद्दा उठाया था और मुसलमानों के खिलाफ हिंसा पर चिंता जताई थी। इस्लामाबाद से जारी एक बयान में कहा गया था कि भारत में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न गहरी चिंता का विषय है। पाकिस्तान के इस बयान को लेकर भारत ने उसे आईना दिखाया है। पाकिस्तान को भारत ने तगड़ी लताड़ लगाते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर जिस देश का रिकॉर्ड बेहद खराब है, उसे दूसरों को नसीहत देने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पत्रकारों के जवाब में कहा कि पाकिस्तान द्वारा अलग-अलग धर्मों के अल्पसंख्यकों का भयानक और सिस्टमैटिक उत्पीड़न एक जानी-मानी सच्चाई है। कितने भी आरोप-प्रत्यारोप से आप से आप इसे छिपा नहीं पाएंगे।
क्या कहा था पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने बीते दिनों वैश्विक समुदाय से भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाली घटनाओं पर ध्यान देने की अपील की थी। अंद्राबी ने भारत सरकार पर मुसलमानों को टारगेट करने का भी आरोप लगाया जिसमें उनके घरों को गिराने और कथित लिंचिंग के मामलों का जिक्र था।
सीनेटर ने जताई थी चिंता
पिछले महीने अमेरिकी सीनेटर जिम रिश ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले व्यवहार पर चिंता जताई थी। यह चिंता पाकिस्तान की टॉप मानवाधिकार संस्था की एक रिपोर्ट के बाद जताई गई थी। इसमें कहा गया था कि धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में खतरनाक बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में हिन्दू और ईसाई लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और कम उम्र में शादी का भी जिक्र किया गया था। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे स्कूल शिक्षक, आखिर क्या है खबर का सच