Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर की पहली और देश की 16वीं महिला मुख्यमंत्री बनीं महबूबा मुफ्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mehbooba Mufti
नई दिल्ली , सोमवार, 4 अप्रैल 2016 (11:44 IST)
जम्मू और कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाली महबूबा मुफ्ती देश के तेरह राज्यों में अब तक हुई महिला मुख्यमंत्रियों में 16वीं और मौजूदा महिला मुख्यमंत्रियों में पांचवीं है।
सुश्री मुफ्ती असम की अनवरा तैमूर के बाद दूसरी मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री है। इन तेरह राज्यों में से तीन राज्यों उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली-दो दो महिला मुख्यमंत्री हुई है, जबकि शेष दस राज्यों को अब तक एक-एक महिला मुख्यमंत्री मिली है।
 
देश के किसी भी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव, सुचेता कृपलानी को प्राप्त है, जिन्होंने 1960 के दशक में देश के सबसे बडे़ राज्य उत्तर प्रदेश की बागडोर सम्भाली।
 
पांच मौजूदा महिला मुख्यमंत्री है- ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल), आन्नदी बेन पटेल (गुजरात), वसुन्धरा राजे (राजस्थान), जयललिता (तमिलनाडु) और अब महबूबा मुफ्ती (जम्मू और कश्मीर)।
 
पूर्व महिला मुख्यमंत्री इस प्रकार है:- सुचेता कृपलानी और मायावती (उत्तर प्रदेश), राबड़ी देवी (बिहार), नन्दनी सत्पति (ओडिशा), अनवरा तैमूर (असम), राजेन्द्र कौर भट्टल (पंजाब), सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित (दोनों दिल्ली) उमा भारती-(मध्यप्रदेश), जानकी रामचन्द्रन और शशिकला काकोदर (गोवा)।
 
एक अनुमान के अनुसार देश के सभी राज्यों में अब तक दो सौ से अधिक मुख्यमंत्री हो चुके है जिनमें से केवल 16 यानी मात्र आठ प्रतिशत ही महिला मुख्यमंत्री हुई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi