Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केंद्र सरकार का एक्स को नोटिस, Grok AI से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश

Advertiesment
हमें फॉलो करें twitter X

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 3 जनवरी 2026 (07:35 IST)
X Grok News in Hindi : भारत सरकार ने 'अश्लील और आपत्तिजनक' कंटेंट बनाने और छापने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को नोटिस जारी किया है। सरकार ने AI सर्विस Grok के गलत इस्तेमाल से महिलाओं को निशाना बनाकर तैयार की जा रही आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि इस मामले में जो भी कार्रवाई की जाएगी या फिर समीक्षा की जाएगी, उसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को 72 घंटे में दी जाए। 
 
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा जारी इस नोटिस में कहा गया कि समय-समय पर यह रिपोर्ट किया गया है कि आपके प्लेटफॉर्म पर सर्कुलेट हो रहे कुछ खास तरह के कंटेंट शालीनता और अश्लीलता से जुड़े नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
 
पत्र में कहा गया है, एक्स प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट करके उपलब्ध कराई गई ग्रोक एआई नाम की सर्विस का यूजर गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी मदद से यूजर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें या वीडियो को बनाने, पब्लिश करने और शेयर करने के लिए फेक अकाउंट बना रहे हैं, जिससे वे उन्हें बदनाम कर सकें।
 
ये चीजें दिखाती हैं कि प्लेटफॉर्म स्तरीय सुरक्षा के उपायों और उसे लागू करने के तरीकों में गंभीर विफलता हो रही है। और यह कानूनों का उल्लंघन करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग है। मंत्रालय ने एक्स इंडिया से इस संबंध में तत्काल एक्शन लेने और उसकी रिपोर्ट सरकार को देने के निर्देश दिए हैं।
 
अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस संबंध में सख्‍त एक्शन नहीं लेता है तो उसे इस मामले में कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
 
गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को ख़त लिखकर इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की थी।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Indore water contamination deaths : इंदौर कांड में बड़ी कार्रवाई, नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव को हटाया गया, CM बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं