Publish Date: Thu, 07 May 2026 (12:17 IST)
Updated Date: Thu, 07 May 2026 (12:52 IST)
Weather Update News : दिल्ली-एनसीआर में मौसम बार-बार बदल रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। राजस्थान में कुछ दिनों तक राहत देने वाली आंधी और बारिश अब थम चुकी है और इसके साथ ही गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में गर्मी की वापसी हो गई है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में तापमान फिर बढ़ने की संभावना जताई है। एक हफ्ते से मध्य प्रदेश में बेमौसम आंधी-बारिश का दौर जारी है। आज फिर प्रदेश के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है, साथ ही मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भीषण गर्मी की चेतावनी भी दी है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी की वापसी
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बार-बार बदल रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। राजस्थान में कुछ दिनों तक राहत देने वाली आंधी और बारिश अब थम चुकी है और इसके साथ ही गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में गर्मी की वापसी हो गई है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में तापमान फिर बढ़ने की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट
एक हफ्ते से मध्य प्रदेश में बेमौसम आंधी-बारिश का दौर जारी है। आज फिर प्रदेश के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है, साथ ही मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भीषण गर्मी की चेतावनी भी दी है। विभाग का अनुमान है कि, एक बार फिर शुरु हो रहे गर्मी के दौर में सूबे के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मालवा और निमाड़ के इलाकों में लू चलने की भी आशंका है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए निजी कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ऑफलाइन कक्षाएं आयोजित करने पर रोक लगा दी है। दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि के बाद उमस बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना नहीं हैं। बिहार में भी बारिश का दौर खत्म हो रहा है। हालांकि कल कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बरसात की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत में 10 से 12 मई के बीच आंधी-तूफान और बारिश का एक नया दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी संभावना जताई है।
यहां भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी भारी वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें