Publish Date: Wed, 25 Feb 2026 (09:20 IST)
Updated Date: Wed, 25 Feb 2026 (11:59 IST)
OTT Platforms Ban India : मोदी सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले पांच ओटीटी प्लेटफार्मों को ब्लॉक कर दिया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए मूडएक्सवीआइपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू नाम के 5 ओटीटी प्लेटफार्म को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।
सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को ओटीटी प्लेटफार्म को ब्लाक करने का निर्देश दिया है। ये नियम सार्वजनिक शालीनता बनाए रखने, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और डिजिटल प्लेटफार्मों पर नैतिक पत्रकारिता प्रथाओं को लागू करने के उद्देश्य से के उद्देश्य से बनाए गए हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के अनुरूप यह कार्रवाई की गई है जो सरकार को विभिन्न कारणों से ऑनलाइन कंटेंट को ब्लाक करने का अधिकार देती है। अब ये प्लेटफॉर्म भारत में काम नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार आगे भी ऑनलाइन सामग्री पर नजर रखेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
क्या है OTT प्लेटफॉर्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म का मतलब है – ओवर- द-टॉप प्लेटफॉर्म है। यह इंटरनेट के माध्यम से विडियो या अन्य डिजिटल मीडिया संबंधी कंटैंट प्रोवाइड करते हैं। इन्हें प्लेस्टोर से डाउनलोड करना पड़ता है। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आपको सब्स्क्रिप्शन लेना पड़ता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म्स, ऑडियो स्ट्रीमिंग, ओटीटी डिवाइसेस, वोइसआईपी कॉल, एवं कम्युनिकेशन चैनल मैसेजिंग आदि के लिए किया जाता है|
edited by : Nrapendra Gupta