Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी सरकार का ओडिशा को बड़ा तोहफा, 44,771 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें prithviraj harichandan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (11:55 IST)
Modi Government news in hindi : मोदी सरकार ने ओडिशा में 44,771 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं और भुवनेश्वर व पारादीप के बीच एक नई मार्ग परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
 
ओडिशा के मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि मौजूदा राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के उन्नयन एवं नए प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए मंजूरी दी गई है। इसमें भुवनेश्वर और पुरी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण और 140 किलोमीटर लंबी टांगी-पुइंटोला-इच्छापुरम सड़क भी शामिल है।
 
हरिचंदन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर गडकरी से मुलाकात के फोटो भी शेयर किए।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : शीतलहर और घने कोहरे ने बढ़ाई समस्‍या, जानें यूपी-बिहार से लेकर देशभर का मौसम