Congress President Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने संविधान का, मेरा और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अपमान किया है। ऐसा क्यों हुआ, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
मेरे और राहुल के पास कैबिनेट रैंक
कांग्रेस ने एएनआई का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे एएनआई से बातचीत में कह रहे हैं कि मैं सीनियर मोस्ट लीडर हूं। मेरे और राहुल गांधी के पास कैबिनेट रैंक है, लेकिन हमें गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी लाइन में बैठा दिया गया, जहां स्टेट मिनिस्टर और बच्चे बैठे थे। इतना ही नहीं, हमने अपने सेक्रेटरीज को भेजकर जगह तलाश की, उनके जरिए पास का इंतजाम किया।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार ने संविधान, कांग्रेस, विपक्ष और मेरा अपमान किया है। ऐसा क्यों किया गया, मुझे इस बात का जवाब चाहिए।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
वेद प्रकाश विद्रोही ने लिखा- मोदी-भाजपा-संघ सरकार लगातार विपक्ष के नेताओं का अपमान कर रही है! ऐसी स्थिति में कांग्रेस को सार्वजनिक घोषणा करके सरकारी कार्यक्रमों का न केवल बहिष्कार करना चाहिए अपितु राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के किसी भी कार्यक्रम में न जाने का सार्वजनिक घोषणा करे! तभी स्थितियां सुधर सकती हैं!
दिवाकर सिंह ने लिखा- सीनियर मोस्ट लीडर की कांग्रेस में कोई इज्जत नहीं तो ऐसा क्या घमंड है कैबिनेट रैंक होने का? स्टेट मिनिस्टर के बाल बच्चों के साथ बैठने में क्या दिक्कत है? कैबिनेट मिनिस्टर के रैंक और कैबिनेट मिनिस्टर होने में फर्क होता है जहां बैठाया जाता है वहां ही बैठना पड़ेगा।
एक अन्य यूजर Ravster ने लिखा- भारत के नागरिक वास्तव में आपके अभिजातवादी और हकदार रवैये से पूरी तरह ठगे गए हैं। आप लोग सचमुच मानते हैं कि आप संविधान और देश के कानून से ऊपर हैं! आपके पास कुछ भी सकारात्मक योगदान देने लायक नहीं है और आप सिर्फ़ नकारात्मक व निकृष्ट राजनीति पर ही केंद्रित हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala