Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM मोदी और मैक्रों की Meeting ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब क्या करेगा आतंक का आका

Advertiesment
PM Modi Macron Meeting 2026
भारत और फ्रांस ने द्विपक्षीय संबंधों को मंगलवार को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के मुकाम तक पहुंचाया और दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने बढ़ते भू-राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैकों ने आतंकवाद के खात्मे का भी संकल्प लिया। दोनों नेताओं की मीटिंग ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी।
ALSO READ: Shama Obaid Islam कौन हैं और Bangladesh में Tarique Rahman सरकार से क्यों चर्चाओं में
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों लोकतंत्र, कानून का पालन और ऐसी दुनिया में भरोसा रखते हैं जहां कई ताकतें मिलकर संतुलन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का मानना है कि वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी है, तभी दुनिया की बड़ी समस्याओं का हल निकल पाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हो, पश्चिम एशिया हो या इंडो-पैसिफिक क्षेत्र, हर जगह शांति के प्रयासों का भारत और फ्रांस समर्थन करते रहेंगे। दोनों देश हर तरह के आतंकवाद को खत्म करने के लिए भी साथ हैं।
ALSO READ: बांग्लादेश में फिर मचेगा घमासान? PM पद की शपथ के साथ ही तारिक रहमान के खिलाफ विद्रोह की आहट, नहीं चली मोहम्मद यूनुस की मनमानी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ भी अपनी लड़ाई जारी रखना चाहते हैं और हम सभी आतंकवादी समूहों को नकारते हैं। 2026 हमारे रिश्तों को और तेज करेगा। आप BRICS की अध्यक्षता कर रहे हैं। फ्रांस G7 की अध्यक्षता कर रहा है। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को G7 समिट में आमंत्रित किया है।  दोनों नेताओं ने मुंबई में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
ALSO READ: क्या Epstein row के बीच AI Impact Summit में शामिल होंगे Bill Gates, क्यों बना हुआ है सस्पेंस
इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसे हेलिकॉप्टर का निर्माण करेंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमागल में एयरबस एच125 हेलीकॉप्टरों के उत्पादन के लिए कलपुर्जों को जोड़ने संबंधी इकाई का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया।   Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 फरवरी को मेरठ को मिलेगा रफ्तार का तोहफा, PM मोदी दिखाएंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी