Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीति लागू करने में मोदी की स्पीड बुलेट ट्रेन जैसी: शिंजो आबे

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत जापान बिजनेस फोरम
, शनिवार, 12 दिसंबर 2015 (09:49 IST)
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत की तीन दिन की यात्रा पर हैं। आज दूसरे दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-जापान बिजनेस फोरम में भाग लिया। इसके बाद 11 बजे हैदराबाद हाउस में दोनों नेता एक अहम बैठक करेंगे। इसके बाद वे वाराणसी के लिए रवाना होंगे। जहां महाआरती में शामिल होंगे। आज दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन योजना सहित कई अहम समझौतों पर दस्तखत होने की उम्मीद है।
भारत-जापान बिजनेस फोरम में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि मजबूत भारत जापान के लिए अच्छा है और मजबूत जापान भारत के लिए अच्छा है। उन्‍होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां बुलेट ट्रेन की तरह हैं। नीतियों को लागू करने के लिए गति बेहद महत्वपूर्ण है।

आबे ने यहां भारत-जापान कारोबार प्रतिनिधि मंच को संबोधित करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियां शिंकासेन (बुलेट ट्रेन) की तरह हैं- तेज रफ्तार, सुरक्षित और भरोसेमंद तथा कई लोगों को एक साथ लेकर चलने वाली हैं।' देश के तीन दिवसीय दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री ने भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस समेत कई प्रमुख कारपोरेट घरानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को केवल हाई स्‍पीड ट्रेन ही नहीं, बल्कि हाई स्‍पीड तरक्‍की भी चाहिए। उद्योगपतियों के इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, जापान भारत से कार आयात करेगा। जापान में मिशन मेक इन इंडिया है और जापानी कंपनी की कार भारत में बनेंगी।

उल्‍लेखनीय है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी सालाना शिखर वार्ता होगी, जहां दोनों देशों के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन नेटवर्क के लिए 98,000 करोड़ रुपए के करार के साथ-साथ कई अहम समझौते होने की उम्मीद है। वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्री वाराणसी जाएंगे, जहां दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में होंगे शामिल।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi