Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरीया को गोली मार कर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें crime

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , सोमवार, 15 दिसंबर 2025 (23:09 IST)
मोहाली में सोमवार को एक कबड्डी मैच के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर मैच को प्रोमोट कर रहे खिलाड़ी राणा बालाचौरीया की हत्या कर दी। मीडिया के मुताबिक यह घटना शाम करीब 5.30 बजे सेक्टर 82 के एक मैदान में हुई, जहां एक कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था। मीडिया खबरों के मुताबिक मैच चल रहा था तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। इससे खिलाड़ी और दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 
फायरिंग की आवाज मैच की लाइव रिकॉर्डिंग में भी कैद हो गई। बालाचौरीया को सिर और चेहरे पर गोली लगी और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मीदीदों ने बताया कि कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में इवेंट वाली जगह पर आए और जैसे ही टीमें मैदान में उतर रही थीं, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। 
शुरुआत में, भीड़ में मौजूद कई लोगों को लगा कि यह पटाखों की आवाज़ है, लेकिन जब यह साफ हो गया कि गोलियां चलाई गई हैं, तो अफरा-तफरी मच गई। पुलिस उप अधीक्षक एचएस बल इस इवेंट के मुख्य अतिथि थे और उनके इवेंट वाली जगह से जाने के कुछ ही देर बाद गोलीबारी हुई। पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख, जो टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद कथित तौर पर वापस लौट गए। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपियों के खिलाफ 1,597 पन्नों की चार्जशीट, LeT और TRF भी शामिल