rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंदर ने नवजात बच्‍ची को कुएं में फेंका फिर ऐसे हुआ चमत्‍कार और बची जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें monkey threw a newborn baby girl into a well

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (15:47 IST)
File Photo
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां बच्ची की मां सुनीता राठौर घर के बाहर बच्ची को गोद में लेकर टहल रही थीं। तभी छत पर उछल-कूद कर रहे 4-5 बंदरों में से एक ने अचानक झपट्टा मारकर 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को मां की गोद से छीन लिया।

और डाइपर बना ‘लाइफ जैकेट'

बंदर ने बच्ची को पास ही स्थित एक कुएं में फेंक दिया। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण पटाखे फोड़कर बंदर को भगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक बच्ची कुएं में गिर चुकी थी। हालांकि इसी बीच एक चमत्‍कार हुआ। बच्ची के डायपर ने यहां लाइफ जैकेट का काम किया, जिसकी वजह से वह पानी पर तैरती रही और डूबी नहीं। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बाल्टी और रस्सी के सहारे बच्ची को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला।

बता दें कि बच्ची को लेकर बंदर तेजी से पास के पेड़ पर चढ़ गया। परिजन और ग्रामीण उसे डराने और बच्ची को छुड़ाने के लिए शोर मचाने लगे, पत्थर फेंके और फटाखे जलाए। तभी घबराकर बंदर ने बच्ची को नीचे फेंक दिया, जो सीधे पास के कुएं में जा गिरी।

जिस कुएं में बच्ची गिरी, उसमें पानी भरा हुआ था। ऐसे में डूबने का खतरा बेहद ज्यादा था, लेकिन बच्ची को पहनाए गए डाइपर में फंसी हवा ने लाइफ जैकेट की तरह काम किया और वह कुछ देर तक पानी की सतह पर रही। ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को कुएं से बाहर निकाला।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप के हाथ पर नीला निशान, क्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? Trump ने दिया स्पष्टीकरण