Publish Date: Sat, 16 May 2026 (13:13 IST)
Updated Date: Sat, 16 May 2026 (13:20 IST)
Weather Update 16 May : दक्षिण पश्चिम मानसून के जल्द ही अंडमान पहुंचने की संभावना है। यह 25 मई तक केरल पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवा चल सकती है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश, आंधी और तूफान की चेतावनी दी है। असम के कामरूप, श्रीभूमि और कछार जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से बाढ़ से हालात बने हुए हैं।
5 दिन पहले केरल पहुंचेगा मानसून!
मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून निर्धारित समय से 5 दिन पहले ही पहुंच सकता है। अमूमन केरल में मानसून 1 जून को आता है, लेकिन इस बार इसके राज्य में 26 मई को ही दस्तक देने की संभावना है। 2015 को छोड़कर पिछले 21 वर्षों में मानसून के केरल पहुंचे संबंधी मौसम विभाग का अनुमान हमेशा सही साबित हुआ है।
पूर्वोत्तर भारत में अगले सप्ताह के दौरान तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल, केरल एवं माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले 3-4 दिनों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितिया हैं।
क्या है गर्मी का हाल?
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह के कई दिनों तक उष्ण लहर से लेकर भीषण भीषण उष्ण लहर चलने की संभावना है। राजस्थान का फलोदी देश में सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि 16 मई से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ेगी। मध्यप्रदेश के 12 शहरों में तापमान 43°C पार पहुंच गया। धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन सहित आसपास के इलाके में भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें