Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

Advertiesment
rape and porn
रीवा, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी के साथ विश्वासघात करते हुए उनके निजी पलों का वीडियो न केवल सोशल मीडिया पर डाला, बल्कि उसे रिश्तेदारों को भी व्हाट्सएप (WhatsApp) कर दिया। आरोपी की इस करतूत के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

शादी के कुछ दिन बाद ही शुरू हुआ प्रताड़ना का खेल : जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी शिवम साहू (निवासी झूला/जिउला) की शादी 10 मई 2025 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही शिवम ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब मायके वालों ने और पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं।

'फेमस' होने के लिए बनाया 13 मिनट का वीडियो : पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी शिवम अश्लील वेबसाइट्स देखने का आदी था। उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह "फेमस" होना चाहता है। इसी सनक में उसने पति-पत्नी के निजी पलों का 13 मिनट से अधिक का वीडियो रिकॉर्ड किया।

वीडियो को रिश्तेदारों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया : हैरत की बात यह है कि उसने यह वीडियो पोर्न साइट्स पर भी अपलोड कर दिया और अपने रिश्‍तेदारों को भेज दिया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा—"जब मैंने विरोध किया तो उसने मुझे बदनाम करने की धमकी दी। वह कहता था कि उसे 'पोर्न स्टार' बनना है और इसके जरिए वह पैसे और शोहरत कमाना चाहता है।"

हथियार लेकर ससुराल पहुंचा था आरोपी : दहेज की भूख इस कदर थी कि आरोपी एक बार कट्टा (अवैध हथियार) लेकर अपनी ससुराल भी पहुंच गया था। पीड़िता की शिकायत के बाद समान थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा।

मोबाइल की तलाश जारी, आरोपी जेल भेजा गया : मंगलवार को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि, जिस मोबाइल से यह घिनौना कृत्य किया गया, वह अभी बरामद नहीं हुआ है। आरोपी का दावा है कि मोबाइल चोरी हो गया है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी 'सुनीता विलियम्स, बालिकाओं को मिल रहा ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने का अवसर