Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

Advertiesment
NEET Exam 2027
NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संसदीय शिक्षा स्थायी समिति से कहा है कि 'पेपर लीक नहीं हुआ था, केवल कुछ सवाल बाहर आए थे। परीक्षा के बाद आरोप लगे थे कि परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर घूम रहे कुछ सवाल असली प्रश्नपत्र से मेल खा रहे थे। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने यह बात समिति की बैठक के दौरान कही।
सूत्रों के अनुसार NTA ने समिति को बताया कि परीक्षा में गड़बड़ियां और अनियमितताएं जरूर सामने आईं, लेकिन इसे पूर्ण रूप से पेपर लीक नहीं कहा जा सकता। 12 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी गई थी। यह फैसला लीक हुए PDF, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सवालों के प्रसार और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवालों के बाद लिया गया था।
 
 
परीक्षा रद्द होने से देशभर के 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए थे। इसके बाद परीक्षा प्रणाली में सुधार और जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, NTA ने समिति से कहा कि एजेंसी अनियमितताओं को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाती है। अधिकारियों का कहना था कि यदि कुछ सवाल भी बाहर आ जाएं, तो इससे परीक्षा प्रक्रिया पर भरोसा कमजोर पड़ सकता है। 

21 जून को होगी री-NEET परीक्षा

NTA ने ऐलान किया है कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। 3 मई को हुई मूल परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। देशभर के 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस फैसले से प्रभावित हुए थे। एजेंसी के मुताबिक, री-एग्जाम के लिए छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने या अतिरिक्त फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पहले से किए गए आवेदन मान्य रहेंगे।
परीक्षा से पहले नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और छात्रों को परीक्षा शहर की प्राथमिकता अपडेट करने का विकल्प भी दिया गया है।  री-NEET परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। NTA का कहना है कि परीक्षा सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बाद इस बार अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम और कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी। Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर