Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हवाई यात्रा होगी महंगी, जेट फ्यूल हुआ महंगा, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी?

Advertiesment
Oil companies hike jet fuel prices, Oil Company
Increase in Jet Fuel Prices : ईरान युद्ध के बाद अप्रैल के लिए जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ गई हैं। खबरों के अनुसार, तेल कंपनियों ने घरेलू एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल की कीमतों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर उड़ानों पर होगा। दिल्ली में इसकी कीमत 207,341.22 रुपए प्रति किलोलीटर होगी जबकि कोलकाता में यह 2,05,953.33 रुपए प्रति किलोलीटर में मिलेगा। घरेलू यात्रियों के लिए सरकार ने 100 फीसदी के बजाय केवल 25 फीसदी (15 प्रति लीटर) वृद्धि को लागू किया है। इस बढ़ोतरी से हवाई सफर महंगा होने की पूरी संभावना है, क्योंकि जेट ईंधन की कीमतें अब तक के सबसे उच्च स्तर पर हैं।
 

25 फीसदी की बढ़ोतरी

ईरान युद्ध के बाद अप्रैल के लिए जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ गई हैं। तेल कंपनियों ने घरेलू एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल की कीमतों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर उड़ानों पर होगा। दिल्ली में इसकी कीमत 207,341.22 रुपए प्रति किलोलीटर होगी जबकि कोलकाता में यह 2,05,953.33 रुपए प्रति किलोलीटर में मिलेगा। घरेलू यात्रियों के लिए सरकार ने 100 फीसदी के बजाय केवल 25 फीसदी (15 प्रति लीटर) वृद्धि को लागू किया है।
ALSO READ: घरेलू हवाई सेवा को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने हटाई किराए की सीमा, अब एयरलाइंस तय करेंगी किराया
 

हवाई सफर महंगा होने की पूरी संभावना

जेट ईंधन की कीमतें अब तक के सबसे उच्च स्तर पर इस बढ़ोतरी से हवाई सफर महंगा होने की पूरी संभावना है, क्योंकि जेट ईंधन की कीमतें अब तक के सबसे उच्च स्तर पर हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन की कीमत 1690 डॉलर प्रति किलोलीटर से ऊपर निकल गई है। एटीएफ की बढ़ोतरी पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी सफाई दी है।
अंतरराष्ट्रीय दामों में बढ़ोतरी के चलते एटीएफ की कीमतें दोगुना होना तय थीं, लेकिन एविएशन मिनिस्ट्री के आग्रह पर बढ़ोतरी को टाला गया है। अब एयरलाइन पर मात्र 25 परसेंट का बोझ बढ़ेगा हालांकि विदेशों में जाने वाली एयरलाइंस को बढ़ोतरी की पूरी कीमत देनी होगी। भारत में घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ पहले से ही दुनिया में सबसे महंगा था। जब एटीएफ की कीमतें बढ़ती हैं तो एयरलाइंस किराए में बढ़ोतरी करती हैं।

एटीएफ की कीमतों पर क्‍या बोला मंत्रालय?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण 1 अप्रैल को एटीएफ की कीमतों में 100 फीसदी से अधिक की वृद्धि की संभावना थी। घरेलू यात्रा लागत को सुरक्षित रखने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के परामर्श से केवल आंशिक और चरणबद्ध वृद्धि (सिर्फ 15 रुपए प्रति लीटर) का बोझ ही घरेलू एयरलाइंस पर डाला गया है। विदेशी रूटों को अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुसार ही पूरा भुगतान करना होगा। 
 

इन राज्‍यों में हुई इतनी बढ़ोतरी 

राजधानी दिल्ली में 1 मार्च 2026 को एटीएफ की कीमत 96,638 रुपए प्रति किलोलीटर थी, जो अब बढ़कर 2,07,341 रुपए तक पहुंच गई है। कोलकाता में यह 91,942 रुपए से उछलकर 2,05,953 रुपए हो गई, जबकि मुंबई में 90,222 रुपए से बढ़कर 1,94,968 रुपए और चेन्नई में 92,382 रुपए से सीधे 2,14,597 रुपए प्रति किलोलीटर के स्तर को पार कर गई।

एटीएफ की कीमतों में एक महीने में भारी उछाल

मार्च 2026 की तुलना में अप्रैल की शुरुआत तक कई महानगरों में एटीएफ की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं, जो इस सेक्टर के लिए बड़े आर्थिक संकट का संकेत मानी जा रही है। भारत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में एक महीने के भीतर भारी उछाल आया है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नक्सल मुक्त भारत की सफलता के बाद अब नई चुनौती