Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए अविश्वास प्रस्ताव पर साइन?

Advertiesment
Om Birla
No-Confidence Motion against Speaker Om Birla : कांग्रेस समेत संपूर्ण विपक्ष लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी समेत कई दलों के 118 सांसदों के हस्ताक्षर है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पर साइन नहीं की है। 
 
लोकसभा के महासचिव को सौंपे गए नोटिस के बाद ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया। मंगलवार उन्होंने सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं किया। 
 
अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। बताया जा रहा है इसका कारण यह है कि संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को देखते हुए विपक्ष के नेता के द्वारा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर हस्ताक्षर करना ठीक नहीं है। 
 
बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं को बोलने से रोका था। विपक्ष ने नोटिस में कहा है कि सदन में स्पीकर की टिप्पणी से कांग्रेस सदस्यों पर साफ तौर पर झूठे आरोप लगे।
 
कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर बी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'विपक्ष ने संवैधानिक मर्यादा में अपना भरोसा रखा है। माननीय स्पीकर का पर्सनल सम्मान करते हुए भी, हम विपक्षी MPs को पब्लिक इंपॉर्टेंस के मुद्दे उठाने का मौका लगातार न देने से दुखी और परेशान हैं। कई सालों के बाद, स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस नोटिस दिया गया है। यह एक बहुत ही जरूरी कदम है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवा‍दियों ने कई घरों को फूंका, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू