Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धनबल और बाहुबल: राज्यसभा के 14% सांसद अरबपति, 30% के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज

Advertiesment
Rajya Sabha MP
एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें कहा गया है कि राज्‍यसभा में 30 प्रतिशत से ज्‍यादा सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि 14 प्रतिशत अरबपति हैं। दरअसल, पीटीआई की खबर है कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान राज्यसभा सदस्यों के एक बड़े हिस्से ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि एक इनमें से कई लोग अरबपति भी हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा के लगभग 32 प्रतिशत सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 14 प्रतिशत सांसद अरबपति हैं। यह रिपोर्ट राज्यसभा के 233 में से 229 सांसदों के शपथ पत्रों के विश्लेषण पर आधारित है। वर्तमान में झारखंड की एक सीट खाली है, जबकि तीन सांसदों के शपथ पत्र उपलब्ध नहीं थे। इस विश्लेषण में हाल ही में चुने गए 37 सदस्य भी शामिल हैं।

विश्लेषण किए गए 229 सांसदों में से 73 (32 प्रतिशत) सांसदों ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 36 (16 प्रतिशत) सांसदों पर गंभीर आपराधिक धाराएं लगी हैं। 1 सांसद पर हत्या का मामला है, 4 सांसदों पर हत्या के प्रयास के मामले हैं, और 3 सांसदों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले दर्ज हैं।

बीजेपी के 99 में से 27, कांग्रेस के 28 में से 12, टीएमसी के 13 में से 4, और आप के 10 में से 4 सांसदों ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसके अलावा, सीपीआई (एम) और बीआरएस के 3-3 सांसदों ने भी आपराधिक मामलों का खुलासा किया है। रिपोर्ट में पाया गया कि 31 सांसद (14 प्रतिशत) अरबपति हैं (जिनकी कुल संपत्ति अरबों रुपये में है)

ये हैं अरबपति सांसद : प्रमुख दलों में 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति वाले सांसदों की संख्या इस प्रकार है : बीजेपी: 6 सांसद, कांग्रेस: 5 सांसद, वाईएसआरसीपी: 4 सांसद, आप: 2 सांसद, बीआरएस: 2 सांसद और एनसीपी: 3 सांसद।

रिपोर्ट के अनुसार, एक राज्यसभा सांसद की औसत संपत्ति 120.69 करोड़ है। पार्टियों के अनुसार औसत संपत्ति : बीजेपी: 28.29 करोड़, कांग्रेस: 128.61 करोड़, टीएमसी: 17.70 करोड़, आप: 574.09 करोड़, वाईएसआरसीपी: 522.63 करोड़ और सपा: 399.71 करोड़।

सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले सांसद : बीआरएस सांसद बंदी पार्थ सारथी ने सबसे अधिक 5,300 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसके बाद आप के राजिंदर गुप्ता (5,053 करोड़ से अधिक) और वाईएसआरसीपी के अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी (2,577 करोड़ से अधिक) का स्थान है। आम आदमी पार्टी के सांसद संत बलबीर सिंह सबसे गरीब सांसद हैं, जिनकी संपत्ति लगभग 3 लाख है। उनके बाद मणिपुर के महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा (लगभग 5 लाख) और टीएमसी के प्रकाश चिक बड़ाईक (लगभग 9 लाख) हैं।Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी