suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओवैसी का सवाल, क्या PM मोदी जानते थे ईरान पर हमला होगा?

Advertiesment
owaisi
Israel Iran War India Connectio: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल की इजराइल यात्रा को लेकर आईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि क्या इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें बताया था कि इजराइल ईरान पर हमला करने वाला है। 

मोदी देश को बताएं

ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट कर इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ प्रिवेंटिव मिसाइल हमला करने पर कहा कि अगर प्रधानमंत्री का एयरक्राफ्ट हवा में होता और ऐसा हमला होता, तो कौन जिम्मेदार होता? उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को देश को बताना चाहिए कि क्या नेतन्याहू ने उन्हें बताया था कि इजराइल ईरान पर हमला करने वाला है। अगर उन्होंने ऐसा किया था, तो प्रधानमंत्री को तुरंत अपना दौरा खत्म करके देश लौट जाना चाहिए था।

इजराइल ने हमें धोखा दिया!

एआईएमआईएम नेता ओवैसी ने कहा कि यदि इजराइल ने हमें यह नहीं बताया कि वह अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर रहा है, तो इजराइल ने हमें धोखा दिया है। इजराइल ने प्रधानमंत्री के दौरे का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने और गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए नरसंहार को छिपाने के लिए किया है। इससे यह संदेश जाएगा कि भारत इजराइल के साथ है, ईरान के साथ नहीं। इस हमले से भारत को क्या हासिल हो रहा है? उल्लेखनीय है कि ईरान पर इजराइल और अमेरिका का हमला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल से लौटने के कुछ समय बाद ही हुआ है। 

क्या कहा कांग्रेस ने?

कांग्रेस ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों युद्ध के हालात के बावजूद इजराइल का शर्मनाक दौरा किया। कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या पीएम मोदी इस युद्ध का समर्थन करते हैं?
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंध्र में पटाखा फैक्‍टरी में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल