Publish Date: Mon, 25 May 2026 (22:57 IST)
Updated Date: Mon, 25 May 2026 (22:59 IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को वर्ष 2026 के लिए पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। यह समारोह राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
इस वर्ष पद्म पुरस्कार पाने वालों में दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, विज्ञापन जगत के प्रसिद्ध नाम पीयूष पांडे और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर प्रमुख रहे। अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस दौरान वे भावुक नजर आईं।
वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। शेष पुरस्कार विजेताओं को दूसरे चरण के समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। ये देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, विज्ञान, चिकित्सा, सामाजिक कार्य और लोक सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
प्रमुख पद्म पुरस्कार विजेता
पद्म विभूषण
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र
डॉ. एन. राजम
पद्म भूषण
दिवंगत पियूष पांडे
डॉ. कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी
पद्म श्री
हरमनप्रीत कौर
प्रोसेनजीत चटर्जी
उदय कोटक
प्रवीन कुमार
भगत सिंह कोश्यारी
ममिडाला जगदीश कुमार
सहित कई अन्य हस्तियों को सम्मानित किया गया। Edited by : Sudhir Sharma
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें