Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Loc पर 3 दिन में दूसरी बार दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाई गोलियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें drone

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जम्मू , बुधवार, 14 जनवरी 2026 (09:27 IST)
Jammu Kashmir news in hindi : जम्मू कश्मीर के राजौरी में एलओसी के पास सोमवार शाम एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए। सतर्क सुरक्षाबलों ने इस पर गोलीबारी चलाई। इसके बाद ड्रोन पीओके की ओर चले गए। रविवार शाम को राजोरी, पुंछ और सांबा जिले में पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ हुई थी।
 
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम राजोरी में ड्रोन देखे गए। ड्रोन दिखते ही सुरक्षाबलों ने उन पर गोलियां दागीं। इसके बाद ड्रोन गायब हो गए। सेना ने लोगों से सर्तक रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर इसकी सूचना तुरंत देने को कहा है।
 
पाकिस्तान की ओर से बढ़ी ड्रोन मूवमेंट के बाद भारतीय सेना, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और आधुनिक सर्विलांस उपकरणों के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।
 
सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं लेना चाहतीं और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
 
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत ने डीजीएमओ स्तर की बातचीत में एलओसी पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखने का मुद्दा उठाया। पाकिस्तान से साफ कह दिया गया है कि ऐसा नहीं होना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वाहन स्क्रैपिंग में यूपी देश में नंबर वन, सर्वाधिक 94,094 वाहनों की स्क्रैपिंग