Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास दिखे पाकिस्‍तानी ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistani drones spotted near Line of Control in Jammu and Kashmir

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 12 जनवरी 2026 (00:00 IST)
Jammu and Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार शाम को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान की ओर से बढ़ी ड्रोन मूवमेंट के बाद भारतीय सेना, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और आधुनिक सर्विलांस उपकरणों के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।
ALSO READ: LoC पर मारे गए 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक, आतंकी ठिकाने कैसे हुए तबाह, DGMO घई ने बताई Operation Sindoor की पूरी कहानी
खबरों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार शाम को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान की ओर से बढ़ी ड्रोन मूवमेंट के बाद भारतीय सेना, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
ALSO READ: Delhi Blast : एनआईए जांच में बड़ा खुलासा, हमास की तरह पूरे देश में ड्रोन हमले की थी साजिश
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और आधुनिक सर्विलांस उपकरणों के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सीमा पर हालात को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं लेना चाहतीं और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच इन संदिग्ध उड़ने वाली वस्तुओं को देखा गया था।
ALSO READ: तालिबान ने पा‍किस्‍तान में मचाया तांडव, 58 पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत, 200 तालिबानियों के भी मारे जाने का दावा
ये ताजा घटनाएं शुक्रवार रात को सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास घगवाल के पलूरा गांव में सुरक्षाबलों की ओर से पाकिस्तान से आए एक ड्रोन से गिराए गए हथियारों की खेप बरामद करने के कुछ दिनों बाद हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी में 2 पिस्तौल, 3 मैगज़ीन, 16 राउंड और एक ग्रेनेड शामिल था।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान