Publish Date: Mon, 25 May 2026 (10:22 IST)
Updated Date: Mon, 25 May 2026 (10:38 IST)
जनता की जेब काटने में लगे हैं मोदी
कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'महंगाई मैन' मोदी ने पेट्रोल-डीजल 11 दिन में 8 रुपए महंगा कर दिया। आज फिर पेट्रोल पर 2.87 रुपए और डीजल पर 2.80 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। 15 मई को पेट्रोल 3.29 रुपए, डीजल 3.11 रुपए। 19 मई को पेट्रोल 96 पैसे, डीजल 94 पैसे। 23 मई को पेट्रोल 94 पैसे, डीजल 95 पैसे और 25 मई को पेट्रोल 2.87 रुपए, डीजल 2.80 रुपए महंगा हुआ। कुल: पेट्रोल 8.06 रुपए, डीजल 7.80 रुपए।
पार्टी ने कहा कि अपने पूंजीपति दोस्तों को मालामाल करने के लिए मोदी जनता की जेब काटने में लगे हैं। लोग महंगाई में पिस रहे हैं, परेशान हैं- लेकिन 'महंगाई मैन' की वसूली थमने का नाम नहीं ले रही।
जनता को स्लो पॉइज़न दे रही है सरकार!
आम आदमी पार्टी ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मोदी सरकार भारत की जनता को स्लो पॉइज़न दे रही है। आज फिर पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया गया। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 7.50 रुपए तक बढ़ चुके हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मतलब सिर्फ गाड़ी चलाना महंगा होना नहीं है, इसका असर राशन, सब्ज़ी, दूध, खेती, ट्रांसपोर्ट और हर जरूरी चीज पर पड़ता है।
पार्टी ने कहा कि जब रूस और ईरान सस्ता तेल देने को तैयार हैं, तो भारत की जनता को महंगा तेल क्यों खरीदना पड़ रहा है? सरकार देश को क्यों नहीं बता रही कि तेल और गैस का कितना स्टॉक बचा है, और आने वाले दिनों में महंगाई कितनी बढ़ेगी? भारत की जनता को अंधेरे में रखकर प्रधानमंत्री मोदी आखिर किसे खुश कर रहे हैं, जिसकी कीमत पूरा देश महंगाई के रूप में चुका रहा है?
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में बड़ी गिरावट WTI क्रूड 91.71 और ब्रेट क्रूड के दाम 98.27 डॉलर प्रति बैरल। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 109.3 डॉलर प्रति बैरल हो गए।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें