New Year 2026 : नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को भी ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में कमी आई है। इस वजह से देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी मामूली बदलाव दर्ज किया गया।
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.53 डॉलर यानी 0.91 प्रतिशत टूटकर 57.42 डॉलर प्रति बैरल हो गए। ब्रेंट क्रूड भी 0.48 डॉलर यानी 0.78 फीसदी सस्ता होकर 60.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 97.77 और 87.67 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल के लिए 105.41 रुपए और 1 लीटर डीजल के लिए 92.02 रुपए लग रहे हैं। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 100.90 रुपए और 92.49 रुपए लीटर है।
गौरतलब है कि देश की तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों और डॉलर-रुपये की विनिमय दर में हुए बदलाव पर आधारित होती हैं।
edited by : Nrapendra Gupta