Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

India-US Trade Deal : 'भारत को भी मिलेगा जीरो टैरिफ का लाभ' , पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के दावों को नकारा

Advertiesment
Piyush Goyal statement
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को उन चिंताओं को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुए नए व्यापार समझौते से भारतीय कपड़ा उद्योग को नुकसान होगा। गोयल ने स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका के बीच बन रहे फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत भारत को भी वैसी ही सुविधाएं मिलेंगी।  एसबीआई रिसर्च (SBI Research) की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका भारत और बांग्लादेश दोनों से लगभग 7.5 बिलियन डॉलर का टेक्सटाइल आयात करता है। 

विपक्ष और राहुल गांधी पर सीधा हमला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि वह संसद में झूठ फैला रहे हैं। गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया कि बांग्लादेश को भारत से अधिक व्यापारिक लाभ मिला है। यह पूरी तरह गलत है। जैसे बांग्लादेश को यह सुविधा मिली है कि अमेरिका से कच्चा माल खरीदकर तैयार कपड़ा वापस वहां भेजने पर 'जीरो टैरिफ' लगेगा, वैसी ही सुविधा भारत के पास भी है। राहुल गांधी को देश के किसानों, मछुआरों और MSME श्रमिकों से माफी मांगनी चाहिए।
webdunia

क्या है विवाद की जड़

हाल ही में अमेरिका और बांग्लादेश ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत पारस्परिक टैरिफ को 20% से घटाकर 19% कर दिया गया है। इसमें एक विशेष क्लॉज यह भी है कि यदि बांग्लादेश, अमेरिकी कपास (Cotton) या मैन-मेड फाइबर का उपयोग कर कपड़े बनाता है, तो उसे अमेरिका में जीरो-टैरिफ एक्सेस (शून्य शुल्क) मिलेगा।
भारतीय निर्यातकों के बीच चिंता थी कि इससे अमेरिकी बाजार में बांग्लादेशी कपड़े सस्ते हो जाएंगे और भारतीय टेक्सटाइल की प्रतिस्पर्धा कम हो जाएगी। मंत्री गोयल ने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के बीच पिछले हफ्ते एक अंतरिम व्यापार सौदे (Interim Trade Deal) को अंतिम रूप दिया गया है, जिसका विस्तृत ब्यौरा मार्च में सामने आएगा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Parliament Session : लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर में घुसे कांग्रेस सांसद? गालियां दीं, किरेन रिजिजू ने शेयर किया वीडियो, कहा- पीएम को धमकाया गया, गरमाई सियासत