Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी का TMC से सवाल, क्यों रोका जा रहा है बंगाल का विकास?

खराब मौसम की वजह से नादिया नहीं पहुंच सके प्रधानमंत्री मोदी

Advertiesment
हमें फॉलो करें PM Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कोलकाता , शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (14:44 IST)
PM Modi in Bengal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के नदिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में आज ऐसी सरकार है, जो सिर्फ कट और कमीशन में लगी रहती है। आज भी पश्चिम बंगाल में विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स अटके हुए हैं। ALSO READ: बंगाल में क्‍यों नहीं उतर पाया PM मोदी का हेलिकॉप्‍टर, कोलकाता एयरपोर्ट लौटा?
 
उन्होंने कहा कि आज मैं हृदय की गहराई से कहना चाहता हूं कि टीएमसी को मोदी का विरोध करना है करे, बीजेपी का विरोध करना है जमकर करे, पूरी ताकत से करे, लेकिन मैं ये समझ नहीं पा रहा हूं कि बंगाल के विकास को क्यों रोका जा रहा है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि मोदी का विरोध बार-बार करे, लेकिन बंगाल की जनता को दुखी न करे। उनको उनके अधिकारों से वंचित करें, जनता के सपनों का चूर-चूर करने का पाप नहीं करें। इसलिए मैं बंगाल की प्रबुद्ध जनता से अपील कर रहा हूं कि यहां बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनाकर देखिए, हम कितनी तेजी से बंगाल का विकास करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा जब घुसपैठियों का सवाल उठाती है तो टीएमसी के नेता हमें गालियां देते हैं।
 
बंगाल को पानी है महाजंगलराज से मुक्ति : प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले महीने बिहार ने विकास के लिए एनडीए सरकार को प्रचंड विजय दिलाया है। बिहार में भाजपा, एनडीए के प्रचंड विजय के बाद मैंने एक बात कही थी कि गंगा जी बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है तो बिहार ने बंगाल में भाजपा का विजय का रास्ता बना दिया है। बिहार ने जंगलराज को एक स्वर से नाकार दिया है। 20 साल बाद भी भाजपा-एनडीए को पहले से अधिक सीटें दी है। अब पश्चिम बंगाल में जो महाजंगल राज चल रहा है उससे हमें मुक्ति पानी है।
 
क्यों नादिया नहीं पहुंच सके पीएम मोदी : प्रधानमंत्री मोदी खराब मौसम की वजह से नादिया नहीं पहुंच सके। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम मैं आपसे क्षमाप्रार्थी हूं कि मौसम खराब होने की वजह से मैं आपके बीच उपस्थित नहीं हो सका। कोहरे की वजह से वहां हेलिकॉप्टर उतरने की स्थिति नहीं थी, इसलिए मैं आपको टेलीफोन के माध्यम से संबोधित कर रहा हूं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल में क्‍यों नहीं उतर पाया PM मोदी का हेलिकॉप्‍टर, कोलकाता एयरपोर्ट लौटा?