Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 (18:43 IST)
Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 (19:03 IST)
मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर खड़ा कर दिया है। इस भीषण संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीतिक मोर्चा संभाल लिया है। पीएम मोदी ने UAE के क्राउन प्रिंस और बहरीन के राजा से फोन पर लंबी बात की है। इस हाई प्रोफाइल चर्चा में ओमान के पास तेल टैंकर पर हुए हमले और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर गहन मंथन हुआ। भारत की यह सक्रियता संकेत दे रही है कि वैश्विक शांति के लिए नई दिल्ली बड़ी भूमिका निभा सकती है।
भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता
बहरीन के शाह और सऊदी अरब के युवराज के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने इन देशों में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। मिडिल ईस्ट में रह रहे लगभग 9.7 मिलियन भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित है। केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपातकालीन योजनाएं सक्रिय कर दी गई हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2 ज़रूरी टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने बहरीन के राजा हमाद बिन ईसा अल खलीफ़ा से बात की। उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी बात की। प्रधानमंत्री ने इन दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और दोनों देशों में भारतीय समुदाय की भलाई पर चर्चा की। ईरान ने सोमवार को मिडिल-ईस्ट के 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला किया है। ईरान और इजराइल में युद्ध के बीच ईरान ने यूएई सहित आठ देशों में मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इसमें यूएई भी शामिल है। यूएसई में कई
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के हमलों में मिडिल ईस्ट में मौजूद कम से कम छह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने बहरीन, इराक, UAE और कुवैत में स्थित अमेरिकी बेस पर हमला किया। इन हमलों में मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए। इनमें अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। Edited by : Sudhir Sharma