Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

Advertiesment
foreign travel restrictions
विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जाने की अटकलों और दावों को सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। सरकार की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी खबरों में 'जरा भी सच्चाई नहीं' है और विदेश यात्रा पर किसी तरह की रोक लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे लेकर एक्स पर पोस्ट भी किया है। 
सरकार ने बयान जारी कर कहा कि वह देश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार के मुताबिक नागरिकों की सुविधाओं को बढ़ाना और कारोबार को आसान बनाना उसकी प्राथमिकता है।

क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर भारत सरकार के टैक्स-सैस लगाने की खबरों को गलत बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह पूरी तरह से गलत है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। मोदी का यह पोस्ट उन मीडिया पोस्ट पर आया, जिनमें दावा किया गया कि भारत सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स/सेस/सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। इसके लिए हाईलेवल पर चर्चा हो रही है।
 
 सरकारी बयान के बाद साफ हो गया है कि आम लोगों की विदेश यात्रा या कारोबार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय आवागमन पर किसी तरह का नया प्रतिबंध लागू नहीं किया जा रहा है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं