बैठक में वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल बैठकों, मेट्रो व सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, नो व्हीकल डे और कार पूलिंग को प्रोत्साहित करने को कहा गया। बिजली बचत, कम तेल वाले भोजन, रूफटॉप सोलर, प्राकृतिक खेती और उत्तर प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग व पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे आयोजित किया जाए। अभियान से सरकारी कर्मचारियों, स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ें।#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath chaired a meeting with Additional Chief Secretaries and Principal Secretaries, in Lucknow. pic.twitter.com/8T7Sfmx1Lk
— ANI (@ANI) May 12, 2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है।
आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम…