Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM मोदी ने खुद के काफिले से हटाईं आधी गाड़ियां, मंत्रियों को भी दिया सादगी का कड़ा संदेश

Advertiesment
pm narendra modi reduced convoy
PM Modi Convoy : पेट्रोल-डीजल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी खर्च में कटौती और मितव्ययिता को बढ़ावा देने के लिए अपने काफिले को घटाकर आधा कर दिया। पीएम मोदी के बाद गृहमंत्री ने भी अपने काफिले को आधा करने का फैसला किया है। ALSO READ: सरकार ने बढ़ाया 15% टैक्स, एक ही दिन में सोना 9200 से ज्यादा महंगा, 18,000 रुपए बढ़े चांदी के दाम

एसपीजी ने इस निर्देश का पालन शुरू कर दिया है। गुवाहाटी में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में जाते समय भी पीएम मोदी के काफिले का आकार छोटा दिखाई दे रहा था। 
 

नहीं खरीदेंगे नई EV गाड़ियां

मीडिया खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा के लिए तैनात विशेष सुरक्षा दल (SPG) को काफिले में वाहनों की संख्या 50 फीसदी तक कम करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने की इच्छा जताई है। साथ ही अतिरिक्त खर्च से बचने के लिए नए वाहन खरीदने पर भी रोक लगा दी है। ALSO READ: रुपया ऑल टाइम लो: 95.63 रुपए के पार पहुंचा डॉलर; आपकी जेब पर कैसे फूटेगा महंगाई का बम?
 

कई दिग्गज करेंगे अनुसरण

पीएम मोदी की यह पहल न केवल सरकारी संसाधनों की बचत करेगी बल्कि मंत्रियों और अधिकारियों के लिए भी उदाहरण बनेगी। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बाद कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री काफिला घटाने का फैसला कर सकते हैं।
 
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल में लोगों से पेट्रोल डीजल और खाद्य तेल का इस्तेमाल कम करने, वर्क फ्राम होम करने और एक साल तक सोना चांदी नहीं खरीदने की अपील की थी। पीएम मोदी ने काफिला घटाकर सरकारी तंत्र को भी इस संबंध में स्पष्‍ट संकेत दे दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरकार ने बढ़ाया 15% टैक्स, एक ही दिन में सोना 9200 से ज्यादा महंगा, 18,000 रुपए बढ़े चांदी के दाम