Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 (10:53 IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 (11:28 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इंपेक्ट समित का उद्धाटन करते हुए कहा कि एआई में भारत को भय नहीं भाग्य दिखता है। एआई नौकरियां घटाएगा नहीं, पैदा करेगा। एआई को जिस दिशा में ले जाएंगे वैसा ही भविष्य तय होगा। यह हमारे काम को ज्यादा प्रभावशाली बनाएगा।
आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है, व्यापक भी है। इसलिए, हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है। वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे।
मोदी ने दिया मानवा विजन मंत्र
पीएम मोदी ने दुनियाभर के सामने MANAV विजन मंत्र देते हुए कहा कि इससे AI को सकारात्मक नजरिया मिलेगा। जैसे GPS हमें आगे के रास्ते को लेकर सजेशन देता है, लेकिन हमें तय करना है कि वह सही रास्ता है या नहीं। उसी तरह से AI को लेकर हमे सही दिशा की तरफ लेकर जाना है। क्या है मानव का मतलब...
M- मोरल एंड एथिकल गाइडलेंस
A- अकाउंटेबल गवर्नेंस
N- नेशनल सोवरनिटी
A- एक्सेसिबल एंड इंक्लूसिव
V- वैलिडिटी एंड लेजिटीमेट
AI को Machine Centric से Human Centric कैसे बनाएं
उन्होंने कहा कि आज असली प्रश्न ये नहीं है कि भविष्य में AI क्या कर सकती है। प्रश्न ये है कि वर्तमान में हम आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस के साथ क्या करते हैं। AI को Machine Centric से Human Centric कैसे बनाएं, संवेदनशील और उत्तरदायी कैसे बनाएं। यही इस समिट का मूल उद्देश्य है।
भारत AI को किस दृष्टि से देखता है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत AI को किस दृष्टि से देखता है। उसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस समिट की थी में है - सर्वजन हिताय - सर्वजन सुखाय। यही हमारा बेंचमार्क है। AI के लिए इंसान सिर्फ डाटा पाइंट न बन जाए, इंसान सिर्फ रॉ मटेरियल तक सीमित न रह जाए। इसलिए AI को डेमोक्रेटाइज करना होगा।
उन्होंने कहा कि हमारे पास टेलेंट है, एनर्जी केपेसिटी भी है और पॉलिसी क्लियरिटी भी। मुझे आपको ये बताते हुए खुशी भी है कि इस समिट में 3 भारतीय कंपनियों ने अपने AI मॉडल्स और एप्स लॉन्च किए हैं। ये मॉडल्स हमारे युवाओं के टेलेंट को दिखाते हैं और भारत जो साल्यूशन दे रहा है, उसकी डेप्थ और डायवर्सिटी का भी प्रतिबिंब हैं।
क्या है भारत की विशेषता
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक एआई इंपेक्ट समिट जिस भारत में हो रही है, वो भारत वह दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है। सबसे बड़े टेक टेलेंट पुल का केंद्र है और सबसे बड़े टेक इनेबल इकोसिस्टम का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों का प्रतिनिधित्व, दुनिया के कोने-कोने से यहां आए महानुभाव इस समिट की सफलता को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। इसमें यंग जनरेशन की जो उपस्थिति हमने देखी है, वो एक नया विश्वास पैदा करती है।