Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल? कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Advertiesment
Narendra Modi in delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एलपीजी गैस को लेकर फैल रही अफवाहों और घबराहट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर देश में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोग न सिर्फ खुद को जनता के सामने बेनकाब कर रहे हैं, बल्कि देश के हित को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि एलपीजी को लेकर फैलाई जा रही घबराहट किसी भी तरह से सही नहीं है। ALSO READ: donald trump का 'सीक्रेट प्लान' आया सामने, तेल कीमतें बढ़ने से कैसे लाभ कमाएगा अमेरिका
इस संघर्ष ने पूरी दुनिया को गंभीर ऊर्जा संकट में धकेल दिया है।ऐसे कठिन समय में यह बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि एक देश के रूप में हमारी प्रतिक्रिया क्या है। संकट कई मायनों में पूरे राष्ट्र की परीक्षा होता है। हमें शांत रहकर और धैर्य के साथ इन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए।
 
पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदारी से व्यवहार करें। प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति से भी बात की। उन्होंने युद्ध के हालातों पर चर्चा की। 

LPG की किल्लत और विपक्ष पर निशाना

 
प्रधानमंत्री ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर डर पैदा करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर पैनिक पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा करके वे देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 
प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ लोग मौजूदा हालात का फायदा उठाकर जरूरी चीजों की कालाबाजारी करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी देश के हित के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

पेट्रोलियम भंडार में हुई भारी वृद्धि

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले, भारत के पास रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार की क्षमता नगण्य थी; लेकिन आज हमारे पास महत्वपूर्ण भंडार मौजूद हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाए जाने के बाद पीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि ना किसी राजनीतिक टिप्पणी के मैं बस इतना कहूंगा कि वे न केवल जनता के सामने बेनकाब हो रहे हैं, बल्कि देश का अहित भी कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि जन विश्वास को मजबूत करके और लोगों में जागरूकता बढ़ाकर हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा और इस कार्य में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेल संकट के बीच अमेरिका का यू-टर्न: दुनिया को 30 दिन तक रूसी तेल खरीदने की छूट