Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 (11:43 IST)
Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 (11:54 IST)
'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान मैंने लाल किले से पंच-प्राणों की बात की थी। उनमें से एक है गुलामी की मानसिकता से मुक्ति। आज देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर भारत की संस्कृति से जुड़ी चीजों को महत्व देने लगा है। कल, 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। इस लिस्ट में ऐसे कई नाम हैं, जो कनाडा के साथ-साथ भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका की टीम में कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हुए हैं। ओमान की टीम में आज कई चेहरे हैं जो पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेल चुके हैं। ऐसे कितने ही भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जो अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। वहां के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले हमने केरल की एक मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया है। महज 10 महीनों में वो इस दुनिया से चली गई। इतने गहरे दर्द के बीच भी उसके माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे हर देशवासी का हृदय उनके प्रति सम्मान से भर गया है। उन्होंने आलिन के अंगदान का फैसला किया। इस एक फैसले से पता चलता है कि उनकी सोच कितनी बड़ी और व्यक्तित्व कितना विशाल है। भारत में अंगदान के बारे में जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आपने इस महीने की शुरुआत में 'परीक्षा पे चर्चा' देखी होगी और उससे कुछ सीखा होगा। आप एग्जाम वॉरियर्स हैं। मुझे यकीन है कि आप सभी पूरे मन से अपने एग्जाम की तैयारी कर रहे होंगे।Edited by : Sudhir Sharma