Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओस्लो पहुंचे, राजा हेराल्ड से भी मिलेंगे

Advertiesment
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पांच देशों की यात्रा के दौरान सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे। नॉर्वे पहुंचने पर हवाई अड्‍डे पर उनका स्वागत प्रधानमंत्री जोनास गहर ने किया।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मैं ओस्लो (नॉर्वे) पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं उनका आभारी हूं। 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की यह पहली यात्रा है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से भारत और नॉर्वे के बीच की मित्रता और अधिक सुदृढ़ होगी।  मैं महामहिम राजा हेराल्ड V और महारानी सोन्या से भेंट करूंगा और प्रधानमंत्री स्टोर के साथ वार्ता करूँगा।  कल, 19 तारीख को, ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मेरे नॉर्डिक समकक्षों से मिलने का यह एक बेहतरीन अवसर होगा।

भारत-स्वीडन संबंधों को गति मिलेगी

इससे पहले मोदी स्वीडन में थे। एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा- स्वीडन की मेरी यात्रा के कई महत्वपूर्ण परिणाम रहे, जिनसे भारत-स्वीडन संबंधों को एक नई गति मिलेगी। 
 
हमारे संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक ले जाने से लेकर 'संयुक्त नवाचार साझेदारी 2.0' और 'भारत-स्वीडन प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता कॉरिडोर' की शुरुआत करने तक, और अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने तक— ये चर्चाएं अत्यंत सार्थक रहीं। मैं स्वीडन की जनता, स्वीडन की सरकार और प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन का उनके स्नेह और मित्रता के लिए आभार व्यक्त करता हूं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुल्हन की मौत के बाद पूरे इंदौर में हल्दी की सैंपलिंग, मैंगो शेक, बर्फ के गोले में भी गोलमाल, जांच के लिए सैंपल भेजे